अब संस्थाएं अनुमति के बाद बांट सकेंगी भोजन


लॉकडाउन में राशन व भोजन वितरण को लेकर प्रशासन ने कुछ नियम तय कर दिए हैं। अब समाज सेवी या संस्थाएं प्रशासन की अनुमति के बाद ही भोजन बांट सकेंगे। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि ऐसे मामले सामने आ रहे थे कि कुछ क्षेत्र में तो कई-कई बार राशन बंट रहा था जबकि कई में एक बार भी नहीं पहुंचा। डीसी अशोक शर्मा ने बताया कि अब समाजसेवी संस्थाएं लोगों को खाना ही वितरित करेंगी ताकि भूखों का पेट भरा जा सके। क्योंकि कुछ लोग संस्थाओं को फोन कर राशन स्टोर करने में लग गए थे। भ्रामक वीडियो बनाकर राशन न होने की बातें फैलाई जा रही थी। हकीकत यह है कि रिक्शा चालक, मजदूर, पेंट करने वाले तथा ऑटो चालकों को राशन की ज्यादा जरूरत है, क्योंकि यह हर रोज कमाकर ही अपना परिवार के लोगों का पेट भरते हैं। संस्थाओं को भोजन वितरण के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी और उन्हें जो एरिया आवंटित होगा, उसी में भोजन बांट सकेंगी। इसी तरह राशन कार्ड धारक भी प्रशासन के राशन कंट्रोल रूम में अपना ब्यौरा न दें क्योंकि उन्हें तो कार्ड के आधार पर वैसे ही राशन मिलना है। डीसी अशोक शर्मा ने कहा कि कोई भी सामाजिक संस्था बिना अनुमति के खाद्य सामग्री नहीं बांटेगी। संस्था को संबंधत क्षेत्र के नोडल अधिकारी से अनुमति लेनी होगी।

अभी इन संस्थाओं ने भोजन वितरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराया


अम्बाला सिटी: -अरविंद सिकरी, अम्बाला क्लब 94160-28999

-खाटू श्याम सोसाइटी 99966-69438

-भारत विकास परिषद 92157-86571

-माता बाला सुंदरी सोसाइटी एवं श्री राधे श्याम मंदिर 92155-55205

-श्री हरि कृष्ण सोसाइटी 94169-38636

-फीड द निडी एसोसिएशन 93555-01555

-मंजी साहिब गुरुद्वारा 98120-32041

-पंजाबी बिरादरी सभा रजि. 98130-24123

-मेरा आसमान एनजीओ 98963-32032

-कार एसोसिएशन 94161-93733

-नौजवान सिंह सभा, बलदेव नगर 99911-47486

-पूजा साड़ी 98966-74743

-आईकेजे केयर फाउंडेशन 97290-71871

अम्बाला कैंट: -अग्रवाल फैलोशिप क्लब 94665-79112

-शिव मंदिर कमेटी 97290-93818, 98965-13147

-गीता गोपाल 94663-91822



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UUOSXG
via IFTTT