गेहूं की सरकारी खरीद 20 से, किसान जितना लेट फसल बेचेगा, उसे उतना ज्यादा मिलेगा रेट


{ अप्रैल में 1925, मई में 1950 ताे जून में 2050 रुपए में प्रति क्विंटल गेहूं बेच सकेंगे किसान

गेहूं की सरकारी खरीद 20 अप्रैल से शुरू हाेगी। मंडी में किसान जितनी लेट फसल लेकर अाएगा, उतना ही उसे प्रति क्विंटल के हिसाब से ज्यादा रेट मिलेगा। मंडी में भीड़ न हाे, इसके लिए यह फैसला लिया गया है। मार्केट कमेटी अम्बाला सिटी की सेक्रेटरी अाशा ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए मंडी में इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। गेहूं मंडी तक कैसे पहुंचेगी अाैर कब खरीदी जाएगी, यह भी प्लानिंग हाे रही है। अब की बार सरकार 3 महीने तक गेहूं की खरीद करेगी। गांव वाइस भी मंडी में फसल लेकर किसान बुलाए जाएंगे। इस पर भी विचार किया जा रहा है।

प्लानिंग हाे रही, किसानाें काे गांव वाइस बुलाया जाएगा | मार्केट कमेटी सेक्रेटरी अाशा ने बताया कि प्रशासन द्वारा गांव वाइस किसानाें की लिस्ट तैयार की जा रही है। इसके बाद उन्हें गांव वाइस अलग-अलग दिन मंडी में फसल बेचने के लिए बुलाया जाएगा ताकि मंडी में भीड़ न लगे। इससे सभी काे फायदा हाेगा। उधर, अम्बाला की बात करें ताे 50 हजार किसान परिवार अम्बाला में हैं। खेत से मंडी तक फसल लाने के लिए किसानाें काे मशक्कत करनी पड़ेगी।

525 से ज्यादा सब्जी रेहड़ी वालाें का बनाया पास | सब्जी मंडी में भीड़ कम करने के लिए मार्केट कमेटी 525 से ज्यादा रेहड़ी वालाें के पास बना चुकी है। रेहड़ी वाले सेक्टर, माेहल्ला, गलियाें में जाकर सब्जी बेचते हैं। इन सब्जी वालाें काे राेजाना सब्जी व फल की रेट लिस्ट भी दी जा रही है ।

महीने तक चलेगी सरकारी खरीद

अप्रैल के शुरू में मंडी में गेहूं की अावक शुरू हाे जाती है, मगर बारिश हाेने से अब की बार सीजन थाेड़ा लेट शुरू हाेगा। जाे किसान मंडी में अप्रैल में फसल लेकर अाएगा उसे सरकारी रेट 1925 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा। इसी तरह मई में 1950 रुपए प्रति क्विंटल अाैर जून में मंडी में फसल बेचने पर किसान काे 2050 रुपए प्रति क्विंटल मिलेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JCr45Q
via IFTTT