प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत वसूलने पर 10 दुकानदारों के काटे चालान


प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने वालों के खिलाफ नाप-तोल विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से छापामारी की। टीम ने मानव चौक, सिंघावाला रोड, प्रेम नगर, नाहन हाउस, घेल रोड, दाल बाजार, धूलकोट, वीटा कालोनी, बलदेव नगर बाजार स्थित दूध डेयरी, करियाना, जनरल स्टोर, केमिस्ट, रिटेलर आदि व अन्य जरूरत के सामान बेचने वाली लगभग 26 दुकानों पर छापामारी की। जिसमें टीम को प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर सामान बेचते हुए व सामान की मात्रा कम देने जैसी बातें देखने को मिली। टीम ने 10 दुकानदारों के चालान भी किए। टीम में जिला नाप तोल अधिकारी दलीप सिंह, राजेश्वर मौदगिल डीएफएसओ, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर परमजीत सिंह, सब इंस्पेक्टर संदीप आदि शामिल रहे। जिला नाप तोल अधिकारी दलीप सिंह ने बताया कि अगर किसी से कोई दुकानदार प्रिंट रेट से ज्यादा दाम लेता है तो उसे इसकी शिकायत विभाग को करनी चाहिए।

डीएफएसअाे के नेतृत्व में चालान करती खाद्य अापूर्ति विभाग की टीम।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news 10 shopkeepers challaned after charging more than the print rate


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/346zsDP
via IFTTT