दुकान पर सामान लेने गए प्रवासी मजदूर से मारपीट


बराड़ा | गांव दहिया माजरा में दुकान पर सामान लेने गए एक प्रवासी मजदूर से गांव के ही दो युवकों ने मारपीट की। घायल को सीएचसी बराड़ा ले जाया गया। जहां से उसे एमएम अस्पताल मुलाना में रेफर कर दिया गया। पीड़ित नेत्रपाल का कहना है कि वह परिवार के साथ गांव दहिया माजरा के पास झुग्गी में रहता है और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता है। बीते दिवस जब वह गांव में दुकान पर सामान लेने गया तो गांव के दो युवकों ने लाठियों से उस पर हमला कर घायल कर दिया। उसकी बाजू टूट गई है। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि शिकायत मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

घायल नेत्रपाल।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Barara News - haryana news the migrant laborer who went to the store to get the goods was assaulted


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wYgZ0e
via IFTTT