अम्बाला | श्री शिव कांवड़ सेवा संघ अाैर श्री रामलीला कमेटी की तरफ से चलाए जा रहे कैंपेन के चाैथे दिन 780 जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाया गया। एसडीएम के आदेशानुसार ब्रह्मकुमारी आश्रम के पास, टांगरी पुल, राम बाग मंदिर, सिविल अस्पताल के पीछे, लोकल बस स्टैंड के पास, मिलिट्री हॉस्पिटल के नजदीक व बिहारी कॉलोनी में सेवा की। भोजन बनाने की व्यवस्था अनाज मंडी मंदिर में की गई। इस दौरान प्रेसिडेंट सुभाष गोयल सीए, अजय अग्रवाल (पप्पू), अनिल लिल्ला, एससी गोयल, पवन गोयल, आदित्य गोयल, अजय अग्रवाल एसडीअाे, अरुण गुप्ता, बृज भूषण, बाबू राम, राजू, युधिष्ठिर, अनिल गुप्ता, अमित, संजय गुप्ता, सुरिंदर राणा, रजनीश, रमेश, सतीश मित्तल, मास्टर गंभीर, रिंपी वर्मा उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39BBw8c
via IFTTT