मुलाना| बराड़ा क्षेत्र के एक वाट्सएप ग्रुप में वीरवार को एक भड़काऊ वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में एक समुदाय विशेष का एक व्यक्ति अपने होठों एवं नाक पर 500 रुपए के नोटों को रगड़कर कोरोना वायरस को फैलाने की बात कर रहा है। जिस नंबर से ये वीडियो फॉरवर्ड हुई, वह नंबर पहले अम्बाला जिला के अधिकारियों के सरकारी सीरिज में शामिल था। यह नंबर बराड़ा के एसडीएम प्रयोग में लाया करते थे। जब एसडीएम बराड़ा गिरीश कुमार से बात की गई तो उनका कहना था कि यह नंबर कभी प्रयोग किया ही नहीं है। वे इस नंबर की जांच करवाएंगे। जब इस नंबर पर कॉल की गई तो पता चला कि यह नंबर यमुनानगर के एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। उस व्यक्ति का कहना है कि यह वीडियो इसी वाट्सएप ग्रुप में आया था और उसके बच्चों ने गलती से फॉरवर्ड कर दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bNCAHA
via IFTTT