अम्बाला में ठहरे तब्लीगी जमात के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले, 2 की रिपोर्ट निगेटिव


{ निजामुद्दीन मरकज में शामिल था नेेपाल का जमाती

अम्बाला की मस्जिदों से जिन 4 तब्लीगी जमातियों के सैंपल मिले थे, उनमें से दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। शेष नेपाल व श्रीलंका के दो जमातियों की रिपोर्ट अभी निगेटिव है। पॉजिटिव मिले जमातियों में से एक नेपाल का तो दूसरा महाराष्ट्र का है। महाराष्ट्र वाले 55 वर्षीय जमाती की गंभीर हालत देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। नेपाल का मौलवी निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुआ था। 11 मार्च को नेपाल के 7, श्रीलंका, असम व राजस्थान के 1-1 जमातियों के साथ अम्बाला कैंट पहुंचा था। कैंट स्टेशन से 2 ऑटो में बैठकर शाम 6 बजे कैंट की जामा मस्जिद पहुंचे। यह जमात 13 मार्च से 16 मार्च तक जंडली मस्जिद में रुकी। उसके बाद टांगरी बांध के पास शिवकॉलोनी मस्जिद में चले गए थे। दूसरा पॉजिटिव मिला 55 वर्षीय व्यक्ति महाराष्ट्र के नयागांव भिवंडी का है। यह व्यक्ति 17 मार्च को 15 लोगों की जमात के साथ चला। यह जमात 19 मार्च को अम्बाला कैंट स्टेशन पहुंची। यहां से अॉटो में जामा मस्जिद पहुंचे। 23 मार्च को दो अॉटो में पंजाब में डेराबस्सी के पास आलमगीर मस्जिद में गए। अॉटो चालक केशोपुर व छपरा के थे। जिन्हें अब क्वारेंटाइन किया गया है। यह जमात 3 दिन आलमगीर में रही। तब लॉकडाउन शुरू हो गया था। किसी की कार में वापस अम्बाला जामा मस्जिद में पहुंचे। उसके बाद रामकिशन कॉलोनी चली गई। 7वीं तक पढ़े 55 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति का एक बेटा कोलकाता से होम्योपैथी की एमडी कर रहा है, दूसरा सीए अंतिम वर्ष में है। तीसरा बेटा 12 कक्षा में पढ़ रहा है। एपेडेमियोलॉजिस्ट डॉ. सुनील हरि ने बताया कि बुधवार को बलदेव नगर निवासी अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति और मिलिट्री अस्पताल के माध्यम से जो दो सैंपल भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वीरवार को कुल 8 सैंपल लिए गए हैं। इनमें कोरोना से मौत का शिकार हुए हरजीत सिंह कोहली के घर में रह रहे 5 किरायेदार शामिल हैं। इनके अलावा दो लोग सिटी के और एक कैंट का है। सिटी के दो सैंपल यूपी व बिहार की ट्रेवल हिस्ट्री वाले हैं जबकि एक सैंपल कैंट से सैंपल लिया गया है।

कोरोना मीटर : 60 सैंपलों में से 43 की रिपोर्ट निगेटिव, 4 पॉजिटिव, 1 मौत

{अभी तक 59 सैंपल लिए गए। 43 की रिपोर्ट निगेटिव है। 3 पॉजीटिव (चौथा पीजीआई चंडीगढ़ में पॉजीटिव मिला) मिले हैं। 5 रिजेक्ट हुए हैं जबकि 8 की रिपोर्ट आनी बाकी है।

{अम्बाला की 84 मस्जिदों में जांच के बाद 78 जमातियों व उनके प्रभाव में आए लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है।

{जिले में विदेश की ट्रैवल हिस्ट्री वाले 882 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। इनके अलावा 323 क्वारेंटाइन पीरियड पूरा कर चुके हैं।

{सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह के मुताबिक 3 हजार से ज्यादा प्रवासी श्रमिकों की मेडिकल स्क्रीनिंग हुई है, किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं।

{राऊमाजरा में 9 जमातियों के संपर्क में आए 23 लोगों को नारायणगढ़ की गुर्जर धर्मशाला में क्वारेंटाइन किया है।

{प्रशासन ने महेशनगर में रोड पर ही पुलिस व पंजोखरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से लगाया जा रहा लंगर खत्म कर दिया है। भीड़ जुटने की वजह से एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3484FH2
via IFTTT