कोरोना से 67 वर्षीय हरजीत कोहली की मौत; कोहली आवास के 5 किराएदारों के सैंपल लिए, टिंबर मार्केट सील

अभी संस्कार की वजह से कोहली परिवार के 5 सदस्यों ने वीरवार को सैंपल नहीं दिए, आज लिए जाएंगे सैंपल

टिंबर मार्केट के 67 वर्षीय हरजीत सिंह कोहली की कोरोना वायरस संक्रमण से पीजीआई चंडीगढ़ में मौत के बाद वीरवार सुबह प्रशासन ने टिंबर मार्केट को सील कर दिया। साथ ही आस-पड़ोस के 7 परिवारों को घरों में क्वारेंटाइन कर दिया है, जो कोहली के संपर्क में आए थे। 5 सदस्यीय कोहली परिवार घर की पहली मंजिल पर रहता है, जबकि ग्राउंड फ्लोर में किरायेदार का 5 सदस्यीय परिवार रहता है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किरायेदार परिवार के पांचों सदस्यों के सैंपल लेकर आईसोलेट कर दिया है। जबकि कोहली परिवार के सदस्यों ने संस्कार की बात कह कर अभी सैंपल नहीं दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शुक्रवार को सैंपल लेंगे। कोहली की प|ी, बेटे, पुत्रवधू, डेढ़ वर्षीय पोती और पुत्रवधू की मां के सैंपल लिए जाएंगे। कोहली की प|ी व बेटा अंतिम संस्कार के लिए शाम तक चंडीगढ़ में थे। स्वास्थ्य विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि कोहली किससे कोरोना संक्रमित हुए।

सिंडीकेड बैंक से रिटायर्ड कोहली की हाल में कोई विदेश की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। उनकी बेटी कनाडा में सेटल हैं, लेकिन एक-दो साल से वह भी नहीं आईं हैं। बताते हैं कि 28 मार्च के आसपास कोहली की तबीयत खराब होना शुरू हुई थी। पहले कश्मीर मेडिकल स्टोर (फिलहाल बंद करवा दिया है) से दवा लेते रहे। 31 मार्च को सांस लेने में दिक्कत होने पर एक प्राइवेट डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने चेक करने से मना किया तो कैंट सिविल अस्पताल की फ्लू ओपीडी में गए। बताते हैं कि वहां से पीजीआई ले जाने की सलाह दी गई। पीजीआई में उनमें कोरोना संक्रमण की संभावना देखते हुए सैंपल लेकर आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। देर शाम जब तक सैंपल की रिपोर्ट आती, तब तक उनकी मौत हो गई। पीजीआई से सूचना मिलने के बाद अम्बाला स्वास्थ्य विभाग चौकस हुआ। टिंबर मार्केट जहां कोहली आवास है, उसके आसपास के पूरा एरिया को सील कर सेनेटाइज किया जा रहा है। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। विभाग की टीम सैंपल लेने के लिए पहुंची तो पहले किसी ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला। फिर किरायेदार परिवार के 5 सदस्य सैंपल देने के लिए तैयार हो गए। डिस्ट्रिक्ट क्वारेंटाइन टीम के इंचार्ज डॉ. राजेंद्र राय ने बताया कि टीम को पता चला था कि कोहली परिवार के सदस्यों ने बताया कि 2 दिन से खाना नहीं खाया है। इस पर पड़ोस से खाने का इंतजाम कर परिवार को दिया।

हरजीत सिंह कोरोना वायरस से कैसे संक्रमित हुए इसको लेकर सभी हैरान है। उनके घुटनों में दर्द रहता था और छड़ी के सहारे चलते थे। उनका घर पहली मंजिल पर है, जिस कारण वह कम ही नीचे उतरते थे। कोहली की कुछ वर्ष पूर्व बाइपास सर्जरी हुई थी। ब्लड प्रेशर व किडनी की प्रॉब्लम भी थी। उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ रहती थी, उनका इलाज पंचकूला स्थित प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। उनके घर में प|ी, 36 वर्षीय बेटा, पुत्रवधू, डेढ़ वर्ष पोती व पुत्रवधू की मां (कुछ दिनों से रह रहीं थी) रह रही थी। कोहली के 4 भाई हैं, जिनमें से 2 चंडीगढ़ रहते हैं। एक भाई बैंक से रिटायर्ड हैं और दयालबाग गुरुद्वारे से कुछ दूरी पर ही रहते हैं। बेटा प्राइवेट कंपनी में हैं जबकि बहू पटियाला में स्टेट बैंक अॉफ पटियाला में जॉब करती हैं।

गुरुद्वारा कमेटी के सक्रिय सदस्य रहे | कोहली सन् 1975 से गुरुद्वारा सिंह सभा हरगोलाल रोड के सक्रिय सदस्य रहे। वह इलाके में एक चर्चित चेहरा थे और उनके परिवार को इलाके के अधिकतर लोग जानते हैं। वह बीमार अवश्य थे, मगर कोरोना वायरस से संक्रमित होने से उनकी मौत हुई, यह जानकारी सुन इलाके के लोग स्तब्ध हैं।

किन पर चेन संक्रमण का खतरा

{धीर का अहाता, जहां ताश की बाजी लगती थी | टिंबर मार्केट में धीर के अहाते या सामने दुकान के बाहर रोजाना ताश की महफिल जम रही थी। यहां 3-3 के ग्रुपों में स्तारिया की बाजी लगाते थे। इनमें से ज्यादातर बुजुर्ग हैं। यही नहीं इस अहाते में 15-20 गाड़ियां भी खड़ी रहती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब मोहल्ले में उन सभी के घरों के क्वारेंटाइन के स्टिकर लगा दिए हैं, जिनके बुजुर्ग यहां ताश खेलते थे।

{कन्फेक्शनरी शॉप जहां जलपान चलता था | टिंबर मार्केट में ही कनफेक्शनरी शॉप में चाय पानी की व्यवस्था भी है। बताते हैं कि ताश की बाजी लगाने वाली टोलियों को यहां से चाय सप्लाई हुई है।

{मेडिकल हॉल व प्राइवेट अस्पताल जहां चेकअप कराया| तबीयत खराब होने पर भाजपा कार्यालय से टिंबर मार्केट की ओर जाने वाली सड़क की एक किनारे पर बने कश्मीर मेडिकल स्टोर से दवा ली थी। एहतियात के तौर पर फिलहाल स्टोर को बंद करवा दिया है। कैंट सिविल अस्पताल की फ्लू ओपीडी में भी 31 मार्च को जांच कराई थी।

{सिकलीघर मोहल्ले में गुरुद्वारे में जाते थे | टिंबर मार्केट से सिकलीघर मोहल्ले में गुरुद्वारे में भी जाते थे। हालांकि गुरुद्वारा प्रबंधन से जुड़े लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से वह कभी-कभार ही आ रहे थे। इस गुरुद्वारे में आसपास के कई मोहल्लों की संगत आती है।

{घर में काम करने वाली मेड दूसरे घरों में भी जाती है | इनके घर आने वाली तीन नौकरानियां दूसरे घरों में भी काम के लिए जाती है। स्वास्थ्य विभाग अब मोहल्ले के उन घरों पर भी निगरानी करेगा, जहां इनकी मेड जाती है।

-डॉक्टर मान रहे संक्रमण के ये 4 संभावित कारण

1. उनकी पुत्रवधू स्टेट बैंक पटियाला की पटियाला शाखा में एनआरआई डेस्क पर हैं। इस डेस्क पर विदेश से आए लोगों की डीलिंग होती है। देश में घोषित हुए लॉक डाउन से पहले तक बस से पटियाला अप-डाउन करती थीं। हालांकि लॉकडाउन के बाद वह जॉब पर नहीं गईं।

2. कोहली हरगोलाल रोड गुरुद्वारा कमेटी के सक्रिय सदस्य थे, वह प्रतिदिन गुरुद्वारे जाते थे जहां अन्य लोग भी आ रहे थे। उनकी हिस्ट्री से पता चला कि वह 26 मार्च तक गुरुद्वारे में गए और 28 मार्च से उनमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखे।

3. कोहली के रिश्तेदारी में फरवरी के अंत में समारोह था। इस समारोह में यूके और हांगकांग से भी रिश्तेदार आए थे।

4. पड़ोस के एक-दो परिवार में फरवरी की दुबई की ट्रैवल हिस्ट्री है। हालांकि यह युवक 15-16 मार्च के आसपास दुबई लौट गया था।

टिंबर मार्केट से 8 लोगों के सैंपल लिए गए हैं और सभी को क्वारेंटाइन किया गया है। इलाके को सील किया गया है और यहां रहने वाले लोगों को घरों में रहने को बोला गया है। - डॉ. कुलदीप कुमार, सीएमओ, अम्बाला।

कोहली परिवार का मोहल्ला व नौकरानी के घर के आस-पास टीम ने सेनिटाइज किया

वीरवार को भी 88 घरों को टीम ने सेनिटाइज किया। हेल्थ विभाग के सेनेटरी इंस्पेक्टर हरविंद्र पाल सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस से मृत्यु होने पर हरजीत सिंह के घर और आसपास के 300 घरों में सुबह व शाम दोनों समय सेनिटाइज किया गया है। हरजीत सिंह के घर काम करने वाली नौकरानी के दीना मंडी स्थित घर व आसपास के 50 घरों को भी सेनिटाइज किया गया है।

} बैंक से रिटायर्ड कोहली की विदेश ट्रैवल हिस्ट्री नहीं, स्वास्थ्य विभाग कोरोना सोर्स पता लगाने में जुटा

_photocaption_कैंट की टिम्बर मार्केट में काेराेना के मरीज की माैत के बाद घराेें के अास-पास पाेस्टर लगाती टीम।*photocaption*

_photocaption_टिम्बर मार्केट के घरों में रहने वाले लाेगाें काे खाना देते डॉ. राजेंद्र राय। *photocaption*



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news 67 year old harjit kohli dies from corona timber market seal for samples of 5 tenants of kohli housing
Ambala News - haryana news 67 year old harjit kohli dies from corona timber market seal for samples of 5 tenants of kohli housing


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wXOBvb
via IFTTT