काेराेनावायरस के चलते केपीएके महाविद्यालय के अध्यापकों ने प्रधानमंत्री राहत काेष में 21500 रुपए जमा करवाए। इसके लिए प्रिंसिपल रेखा गाेयल ने स्टाफ सदस्याें की सराहना की। डीएवी प्रबंध समिति के अध्यक्ष पूनम सूरी ने डीएवी की सभी संस्थाओं से अपील की कि वे भी देश के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निभाएं। वहीं, प्रिंसिपल रेखा गाेयल ने बताया कि अध्यापक आॅनलाइन माध्यम से सभी कक्षाओं के बच्चों को असाइनमेंट भेज रहे हैं। बच्चों को गणित, साइंस विषयाें की वीडियो बनाकर वाट्सएप पर भेजी जा रही है। बच्चे भी पूरा सहयोग दे रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JtokHI
via IFTTT