काेराेना वायरस के चलते मास्क पहनने की हिदायत दी जा रही है। हर काेई मुंह पर मास्क अाैर कपड़ा बांधकर घूम रहा है, लेकिन बच्चे अाैर लेडीज मास्क पहनने से गुरेज करती हैं। एेसे में सिटी बेस्ड वंशिका सचदेवा ने खासकर लेडीज अाैर बच्चाें के लिए डिजाइनर मास्क बनाए हैं। वंशिका बताती हैं कि बाजार में मिलने वाले मास्क महंगे हाेने के साथ-साथ रियूजेबल भी नहीं हाेते। यहीं से मुझे आइडिया अाया कि एेसे मास्क बनाए जाएं जाे हर काेई आसानी से पहन सके। इसलिए उन्हाेंने डिजाइनर मास्क तैयार किए। लड़कियों के लिए खास फ्लोरल प्रिंट अाैर बच्चाें के लिए काॅर्टून वाले मास्क तैयार किए। वंशिका ने सबसे पहले 100 मास्क बनाकर अपने फ्रेंड्स, रिश्तेदार अाैर जरूरतमंद लाेगाें काे बांटे। लाेगाें का अच्छा रिस्पांस मिला। उसके बाद वंशिका हर दिन 100 से 150 मास्क बना रही हैं। वंशिका ने बताया कि यह मास्क हैंकी से बनाए गए हैं जाे रियूजेबल हैं। इन्हें डेटाॅल में धाेकर दाेबारा इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
गौरतलब है कि वंशिका आइफा इंस्टीट्यूट से फैशन डिजाइनिंग की सेंकेड ईयर की स्टूडेंट हैं। उन्हाेंने इंस्टीट्यूट में लगे कैंपेन के दाैरान मास्क बनाने की ट्रेनिंग ली। अब वंशिका समाजसेवी संस्थाओं द्वारा गरीब लाेगाें काे बांटने के लिए मास्क बनाने में लगी हुई हैं।
मास्क बनाती वंशिका सचदेवा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UzsDaG
via IFTTT