सतना के एसकेएस विश्वविद्यालय ने एल्बो बैंड का प्रोटोटाइप विकसित किया है। यह एल्बो बैंड महज 25-30 रुपए की लागत का साधारण बैंड है, जिसे पहनने से एल्बो 90 डिग्री तक लॉक हो जाते हैं। इससे हम अपना चेहरा नहीं छू पाते और संक्रामक बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इसे विश्वविद्यालय के चेयरमैन अनंत सोनी के मार्गदर्शन और एडवाइजर राजेश कुमार मोदी की संकल्पना पर बनाया गया है। 90 डिग्री एल्बो लॉकिंग बैंड पहनकर भोजन, ब्रश और कंघी जैसे कुछ काम छोड़कर अन्य सभी काम हो सकते हैं। इसे संबंधित सरकारी एजेंसियों की समीक्षा के लिए सामने लाया गया है ताकि सभी पहलुओं पर अध्ययन किया जा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S2rl6D
via IFTTT