हम साधन संपन्न लोगों से इकट्ठा कर रहे राशन यह राजनीति चमकाने के लिए नहीं है : विज

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 40 शक्ति केंद्र प्रमुखों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि जो कार्यकर्ता राशन बांट रहे हैं वह संकल्प लें कि राशन का एक भी दाना गैर जरूरतमंद परिवारों को नहीं देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो राशन हम बांट रहे हैं वह न तो सरकार का है, न ही हमारा है। यह राशन हम जरूरतमंद परिवाराें को देने के लिए साधन संपन्न लोगों से इकट्ठा कर रहे हैं। यह राशन राजनीति चमकाने के लिए या भविष्य में वोट प्राप्त करने के लिए नहीं है। अगर कार्यकर्ताओं ने निजी हितों को साधने के लिए ऐसा कार्य किया तो जनता हमें कभी माफ नहीं करेगी और जो व्यक्ति गरीब व्यक्तियों को राशन बांटने के लिए राशन भंडार केंद्र में राशन हमें उपलब्ध करा रहे हैं उन्हें निराशा हाथ लगेगी।

संक्रमण राेकने में संस्थाएं निभा रहीं अहम भूमिका

अम्बाला | गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में कोरोना पर धीरे-धीरे शिकंजा कसा जा रहा है। प्रशासनिक अमले के साथ-साथ समाजसेवी संस्थाएं भी संक्रमण रोकने में अहम भूमिका निभा रही हैं। प्रवासी श्रमिकों के लिए जिला प्रशासन ने जो व्यवस्था की है, उसकी समय-समय पर जानकारी ली जा रही है। विज ने कहा कि कोरोना याेद्धा अग्रिम मोर्चे की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनके प्रयास सफल भी हो रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
We are collecting rations from resourceful people, this is not to shine politics: Vij


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VC6HMA
via IFTTT