नप कर्मचारियों ने कई क्षेत्रों को किया सेनिटाइज

नगर परिषद कैंट की टीम ने शुक्रवार को 7 अलग-अलग एरिया में जाकर कोरोना वायरस के बचाव के लिए स्प्रे किया। कर्मचारी कृष्ण कुमार और कपिल की देखरेख में उन पैलेस में स्प्रे किया गया, जहां जरूरतमंद लोगों के लिए खाना तैयार किया जा रहा है। टीम ने किंग पैलेस के साथ-साथ 12 क्रॉस रोड पर एक्सईएन कार्यालय के साथ-साथ सब-डिवीजन और 33 केवी सब-स्टेशन के अंदर स्प्रे किया गया। इसी प्रकार टीम ने क्वालिटी सब-डिवीजन और हाउसिंग बोर्ड में भी स्प्रे किया। कृष्ण ने बताया कि नप कार्यालय की ओर से अलग-अलग एरिया की टीमें बना रखी हैं जिनमें रोजाना जाकर स्प्रे किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NP employees sanitize many areas


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2x5ADr5
via IFTTT