जब तक मनुष्य अपनी मनोदशा नहीं बदलेगा तब तक उसे सफलता नहीं हो सकती: शर्मा


परिवार संग यज्ञ में आहुति डालते तिलक राज शर्मा।

अम्बाला सिटी | अम्बाला जिला ब्राह्मण सभा के तत्वाधान में हल्का ब्लॉक प्रधान, संयोजक एवं पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने घरों में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम कर रहे हैं। रविवार काे बराड़ा हल्का के गांव जहांगीरपुर में मुलाना हल्का संयोजक तिलक राज शर्मा ने अपने निवास पर परिवार समेत भगवान श्री परशुराम की पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ के साथ जन्मोत्सव कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि जब तक मनुष्य अपनी मनोदशा को नहीं बदलेगा, तब तक उसके जीवन में खुशहाली और सफलता नहीं हो सकती। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने से जरुरतमंद व्यक्तियों की मदद करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news unless man changes his mind he cannot succeed sharma


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RbNdfu
via IFTTT