बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग और लेफ्ट व राइट नियम ताेड़ने पर 11 दुकानदाराें के काटे चालान

काेराेना महामारी काे लेकर दुकानदार व ग्राहक बहुत ही लापरवाह हाे गए हैं। बाजाराें में किसी भी प्रकार से साेशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हाे रहा है। इसे कायम रखने के लिए जिला प्रशासन नगर निगम की टीमें लगातार दुकानदाराें के चालान काट रही हैं, इसके बाद भी दुकानदार सुधरने काे तैयार नहीं है।


शुक्रवार काे जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम ने सनाैली राेड समेत आसपास के बाजाराें में अभियान चलाकर 11 दुकानदाराें के चालान काटे। साथ ही अन्य काे भी चेतावनी दी कि अगर नियमाें का पालन नहीं करने पर कार्रवाई तय है। कमिश्नर ओम प्रकाश का कहना है कि साेशल डिस्टेंसिंग का ताे सभी काे पालन करना ही हाेगा। हमारी काेई मंशा नहीं कि किसी काे परेशान किया जाए। चालान काटने का एक ही उद्देश्य है कि नियमाें का पालन हर हाल में हाे।

दाेपहर के समय जाम रही बाजाराें की सड़कें

दाेपहर के समय बाजाराें की सड़कें जाम रही। विशेष रूप से लाल बत्ती चाैक से शुरू हुई इंसार बाजार की सड़क, चाैड़ा बाजार, बाबा भाई लालजी दयाल मंदिर से सालार गंज गेट, गुड़मंडी से कलंदर दरगाह व सालार गंज गेट से हाेटल स्काई लार्क के पास जीटी राेड जाने वाली सड़कें बुरी तरह जाम रही।

बिना नंबर वाले आधे शटर खाेल चलाते हैं दुकान

साेशल डिस्टेंसिंग कायम रखने के लिए सरकार व जिला प्रशासन ने लेफ्ट राइट के नियम काे लागू किया हुआ है। इसके बाद भी दुकानदार इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। जिन दुकानदाराें का नंबर नहीं हाेता, वे भी आधा शटर खाेलकर दुकानदारी चलाते हैं। ऐसे दुकानदार बीमारी फैलाने में और भी ज्यादा खतरे पैदा कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
11 shopkeepers challaned on social distancing and lending of left and right rules in markets


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zLrKEp
via IFTTT