जिले में अब तक 172668 टन गेहूं व 49499 टन सरसों की हुई खरीद

जिले में सरसों की खरीद के साथ-साथ गेहूं की खरीद का काम अंतिम चरण पर है। लेकिन मंडी में अब आढ़ती सरसों की शॉर्टेज को पूरा करने में जुटे हुए हैं। इनके लिए अब सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि खुले बाजार में 4000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से मिलने वाली सरसों का भाव शनिवार को 4300 रुपए कहा जा रहा है। चिंता की बात यह है कि पिछले साल मंडी में सरसों की शॉर्टेज होने के बाद यहां कुछ कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।

यह मामला अभी जांच पड़ताल में ही उलझा हुआ है। ऐसे में आढ़तियों की जिम्मेदारी हो जाती है की सरसों की शॉर्टेज को पूरा कराया जाए। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन की ओर से खरीद कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराए जाने का प्रयास हो रहा है।

जिला की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर अब तक 172668 मीट्रिक टन गेहूं व 49499 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हो चुकी है। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कुशलपाल बूरा ने बताया कि शुक्रवार देर सांय तक झज्जर जिले के खरीद केंद्रों पर कुल 172668 मीट्रिक टन गेहूं व 49499 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। गेहूं फसल की खरीद प्रक्रिया में झज्जर अनाज मंडी में 24686 मीट्रिक टन, कबलाना में 5173 मीट्रिक टन, भदाना में 3138 मीट्रिक टन, बादली में 4406 मीट्रिक टन, मुनीमपुर में 3186 मीट्रिक टन, ढाकला में 3925 मीट्रिक टन, अंबोली में 2129 मीट्रिक टन, तुंबाहेड़ी में 1056 मीट्रिक टन, सुबाना में 10800 मीट्रिक टन, पाटौदा में 3561 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी में 30215 मीट्रिक टन, डीघल में 1619 मीट्रिक टन, बरहाना में 1642 मीट्रिक टन, शेरिया में 525 मीट्रिक टन, पलड़ा में 4174 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी में 12819 मीट्रिक टन, अकहेड़ी मदनपुर में 4373 मीट्रिक टन, बिरहोड़ में 4021 मीट्रिक टन, खानपुर में 2409 मीट्रिक टन, लडायन में 4273 मीट्रिक टन, माजरा डी में 16271 मीट्रिक टन, दूबलधन मे 5211 मीट्रिक टन, छारा में 6845 मीट्रिक टन, मांडौठी में 3496 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 966 मीट्रिक टन, गंगडवा में 1861 मीट्रिक टन, कानौंदा में 2634 मीट्रिक टन, जसौर खेड़ी में 2595, बहादुरगढ़ आॅटो मार्केट सेक्टर 12 में 975 मीट्रिक टन, आसौदा में 3684 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद करते हुए उठान प्रक्रिया प्रभावी ढंग से जारी है।

अब तक खरीदी गई सरसों :

जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक ने बताया कि सरसों फसल की खरीद शुक्रवार देर सांय तक झज्जर जिला में 17739 किसानों से कुल 49499 मीट्रिक टन की हुई है। अनाज मंडी झज्जर में अब तक 3363 किसानों से 9176 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी में 1850 किसानों से 4811 मीट्रिक टन, ढाकला खरीद केंद्र पर 2301 किसानों से 6767 मीट्रिक टन, मातनहेल में 4048 किसानों से 11391 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 1059 किसानों से 2309 मीट्रिक टन, लडायन खरीद केंद्र पर 1456 किसानों से 4584 मीट्रिक टन, बिरहोड़ में 1244 किसानों से 3704 मीट्रिक टन, पाटौदा में 1021 किसानों से 2894 मीट्रिक टन व बादली मेंं अब तक 1397 किसानों से 3863 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
So far 172668 tonnes of wheat and 49499 tonnes mustard have been procured in the district


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TydWEd
via IFTTT