विरान कमरे में फंदे पर लटका मिला 32 वर्षीय महिला का शव

शहजादपुर मार्ग पर छज्जल माजरा अड्डे के नजदीक वीरान पड़े एक कमरे में करीब 32 वर्षीय महिला का शव फंदे पर लटका मिला। माैके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। देर रात तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। शुक्रवार शाम करीब 8 बजे एक किसान अपने खेत में आया तो उसने वीरान पड़े शव लटका देखा। उसने तुरंत पुलिस को फोन किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंच रस्सी के फंदे से लटकी महिला काे उतारा। महिला के बाएं हाथ पर कट लगा हुआ है जिसे कपड़े से बांधा गया था। फिलहाल माैके से पुलिस को कोई ऐसा सुराग नही मिला है जिससे शव की पहचान या मौत के कारणों का पता चल सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bR80MB
via IFTTT