महिला 9 दिन में काेराेना काे हराकर घर लाैटी, जिले में अब तक 37 मरीज ठीक हो चुके हैं

खानपुर काेविड-19 अस्पताल से जिले का एक और काेराेना पाॅजिटिव मरीज ठीक हाेकर घर लाैट आया है। शुक्रवार काे फरीदपुर गांव की 32 वर्षीय महिला खानपुर से गांव लाैट आई है। वह जिले की ठीक हाेने वाली 15वीं महिला है, ताे वहीं 37वीं मरीज। महिला ने ठीक हाेने में सिर्फ 9 दिन ही लिए हैं। इससे पहले नाैल्था गांव की महिला ने 8 दिन में काेराेना काे हराया था। बता दें कि फरीदपुर की रहने वाली महिला काे उसका पति 18 मई काे दिल्ली स्थित उसके मायके से लेकर अाया था। वह लाॅकडाउन से पहले मायके गई थी और फिर वहीं फंस गई थी। 18 काे ही उसका सैंपल हुआ था, 20 मई काे महिला की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई थी।


सीएमओ डाॅ. संतलाल वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना से ठीक हुई फरीदपुर वासी 32 वर्षीय महिला को खानपुर मेडिकल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुल 60 केस में 37 की रिकवरी हाे चुकी है। वहीं शुक्रवार को बाल पुनर्वास केंद्र के 38 बच्चों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

फरीदपुर की महिला ठीक हाेने वाली 15वीं महिला
जिले से अबतक कुल 60 मरीजाें में से 37 की रिकवरी हाे चुकी है। शुक्रवार काे ठीक हाेने वाली फरीदपुर गांव की रहने वाली महिला 15वीं महिला है, जिसने काेराेना काे हराया है। वहीं वह ठीक हाेने वाली जिले की 37वीं मरीज है। कुल ठीक हुए 37 लाेगाें में 15 महिला, एक बच्ची और 21 पुरुष हैं अबतक जिले में 3 लाेगाें की काेराेना से माैत हुई है। तीनाें 20 से 30 साल की बीच की उम्र के हैं। ग्रामीण क्षेत्र से 18 और शहरी से 19 मरीज अब तक ठीक हुए हैं।

मई के 28 दिन में हुए 3321 लोगों के सैंपल
जिले में शुक्रवार को काेई पाॅजिटिव केस नहीं मिला है। अब तक कुल 4228 लाेगाें की सैंपलिंग हाे चुकी है। इसमें 4089 सैंपलाें की रिपाेर्ट निगेटिव मिली हैं। मई के इन 28 दिन में 3321 से ज्यादा लाेगाें के सैंपल हुए हैं। 47 लाेग पाॅजिटिव मिले हैं। अब 17 मई से 29 मई के बीच मिले 24 पाॅजिटिव केस ही बचे है। इनमें से 4 ठीक हुए हैं ताे वहीं 20 का इलाज चल रहा है। पांच दिन पहले गंगाराम कॉलोनी से एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला था। 30 लोगों के सैंपल लिए गए थे। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Women beat Kareena in 9 days; House Lattie, 37 patients have been cured in the district so far


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gAc47v
via IFTTT