डीसी ने कपास मंडी में शिफ्ट करवाई सब्जी मंडी

लॉकडाउन में खरीददारों व ग्राहकों की भीड़ से निपटने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने को सब्जी मंडी रानियां रोड स्थित एमडीके स्कूल के मैदान में बनाई गई, लेकिन पिछले दिनों भीषण गर्मी से फल एवं सब्जियां खराब होने लगी हैं।


जिसके चलते डीसी ने कपास मंडी के शैड खाली करवा दिया है। जबकि गुरुवार को कपास मंडी का निरीक्षण किया और सब्जी मंडी दोबारा शिफ्ट करवाने की हिदायत मार्केट कमेटी सचिव को दी है। सब्जी मंडी अनाज मंडी में लगाई जा रही थी। लेकिन गेहूं खरीद सीजन से सब्जी मंडी को वापस रानियां रोड शिफ्ट कर दिया था।

भीड़ बढ़ने से स्कूल के मैदान में लगाई थी सब्जी मंडी
कोरोना से बचाव में मार्केट कमेटी की ओर से मंडी में एंट्री के लिए रेहड़ी चालकों और दुकानदारों को पास दिया गया। लेकिन इसके बाद यहां शहरवासी पहुंचने का सिलसिला जारी रहा था, तो सब्जी मंडी में नियमों की पालना करवाने को पुलिस बल तैनात किया गया था।

सब्जी व फलों के लिए शेड जरूरी
^गर्मी के चलते स्कूल में सब्जी और फल खराब हो रहे थे। इसके लिए शैड जरूरी थे। सोशल डिस्टेंस ना टूटे इसके लिए पुलिस तैनात रहेगी।''
जयवीर यादव , एसडीएम सिरसा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
DC shifted vegetable market to cotton market


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zJay2i
via IFTTT