फतेहाबाद में एक और पॉजिटिव मिला, 12 में से अब तक 7 कोराेना पीड़ित मरीज हो चुके ठीक

23 मार्च से लॉकडाउन घोषणा के बाद से अब तक जिले में 12 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 6 लोग कोरोना हॉट स्पॉट एरिया महाराष्ट्र व 5 दिल्ली से रिलेटिड हैं व एक राजस्थान के आगरा से रिलेटिड है। पॉजिटिव मरीजों में से तीन पुरूष व 9 महिलाएं शामिल हैं। ज्यादातर लोग दिल्ली व महाराष्ट्र से आए हैं। हालांकि 12 में से 7 लोग ठीक भी हो चुके हैं। ज्यादातर दूसरी रिपोर्ट में ही निगेटिव मिले।

  • टोहाना में 3 केस, दो महिलाएं, एक लड़की: टोहाना एरिया में तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें दो महिलाएं हैं। एक युवती है। शहर के हरपाल चौक में एक महिला पॉजिटिव मिली, यह आगरा से आई थी। हालांकि शुक्रवार को इस महिला की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिससे शहर के लोगों को राहत मिली है वहीं गुरुवार रात को ही दिल्ली से हिसार तक रोडवेज बस में आई मां-बेटी पॉजिटिव मिली हैं। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. एचएस सागु ने बताया कि उसकी एक बार और जांच की जाएगी यदि वह भी रिपोर्ट निगेटिव आई तो उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से रिलीव कर दिया जाएगा।
  • रतिया क्षेत्र में 6 केस, पांच महाराष्ट्र से जुड़े: रतिया एरिया में अब तक 6 केस पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से पांच लोग 30 अप्रैल को महाराष्ट्र के नांदेड़ से आए थे। इनमें एक पंजाब का भी व्यक्ति भी था, लेकिन केस रतिया में ही मिला था, इसलिए यहीं पर जोड़ा गया। इन पांच लोगों में 2 पुरूष व 3 महिलाएं शामिल थी। पिछले एक सप्ताह में इन पांचों की दूसरी व तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अग्रोहा मेडिकल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इससे रतिया कोरोना मुक्त हुआ था कि गुरुवार को रतिया से 8 किलोमीटर दूर गांव अहरवां के पास ढाणी की महिला पॉजिटिव मिल गई जोकि दिल्ली से रोडवेज बस से हिसार तक आई थी। उसके बाद प्राइवेट वाहन पर गांव पहुंची।
  • भट्‌टूकलां एरिया में अब तक दो केस मिल चुके हैं। इनमें एक युवती है जोकि दिल्ली से अपने घर आई थी। इसके अलावा जांडवाला बागड़ गांव में एक युवक पॉजिटिव मिला था। जोकि दिल्ली से आए जमातियों के संपर्क में आया था। हालांकि यह दोनों कुछ ही दिनों में ठीक होकर घर आ गए थे। इनकी दूसरी रिपोर्ट ही निगेटिव आ गई थी। जिससे राहत मिली।
  • भूना एरिया में एक केस मिला, मुंबई से आई: भूना एरिया की बात करें तो हाल ही में गांव बोस्ती में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिल चुकी है। यह महिला अपने रिश्तेदारों के साथ मुंबई से आई थी। इस महिला के साथ-साथ उकलाना के रहने वाले उसके भांजा-भांजी भी पॉजिटिव मिले थे।
  • फतेहाबाद के लिए अभी तक राहत, लेकिन संभल कर रहने की जरूरत: जिले में 67 दिन में 12 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। हरेक जैसे-जैसे लॉकडाउन बढ़ता गया, पॉजिटिव केस की तादाद बढ़ी गई। अब तक जिले के टोहाना, रतिया, भूना व भट्‌टू एरिया में कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। मुख्य तौर पर फतेहाबाद शहर व इसके साथ लगता ग्रामीण एरिया अभी तक कोरोना से बचा हुआ है। यह लोगों के लिए राहत भरी खबर है, लेकिन यह आगे भी कायम रहे, इसलिए यहां के लोगों को संभल कर चलने की जरूरत है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Another positive was found in Fatehabad, 7 out of 12 patients suffering from Corona have been cured


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dph8Kh
via IFTTT