लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद समाज में कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। गुरुवार को एक ही दिन में पूना से आए आईटी प्रोफेशनल, गुरुग्राम से आए पुलिस कर्मचारी सहित प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन 80 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना विस्फोट से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सकते में आ गए और संक्रमित व्यक्तियों के परिवारों के सदस्यों को सिविल अस्पताल में दाखिल कर उनकी सैंपलिंग का काम शुरू कर दिया है।
साथ ही संबंधित क्षेत्रों में कंटेनमेंट एरिया घोषित कर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने डोर-टू-डोर सर्वे का काम भी शुरू कर दिया गया है। अब जिले में कोरोना का आंकड़ा 14 तक पहुंच गया है और कोरोना के एक्टिव केस 5 हो गए हैं। जिनका उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है।कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से व्यापक स्तर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बाहर से आने वाले लोगों के साथ-साथ जिला भर में आशंकित व्यक्तियों के सैंपल लेकर जांच करवाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिविल अस्पताल की फ्लू ओपीडी में प्रतिदिन 100 से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
गुरूग्राम से ड्यूटी कर अपने गांव लौटा रोहिड़ावाली निवासी पुलिस कर्मी मिला कोरोना पॉजिटिव
सोशल स्प्रेड का खतरा बढ़ा, अस्पताल में उपचाराधीन 80 वर्षीय बुजुर्ग भी मिला कोरोना पाॅजिटिव, स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट, संबंधित क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन घोषित कर संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग का काम शुरू में ड्यूटी कर लौटा पुलिस कर्मी मिला कोरोना पॉजिटिवजिला के गांव रोहिड़ावाली निवासी पुलिस कर्मी गुड़गांव में तैनात है। गुरुग्राम में एसपीओ के तौर पर काम कर रहे पुलिस कर्मी ने 14 से 20 मई तक ड्यूटी दी और इस दौरान उसने राइडर के तौर पर गश्त की।
पुलिस कर्मी 20 मई को गांव रोहिड़ावाली लौटा। वापस आने पर उसने अपनी स्वयं जांच करवाने का फैसला लिया, क्योंकि वह हॉटस्पॉट एरिया गुरुग्राम से वापस लौटा था। जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने परिवार के सभी 6 सदस्यों को भी पुलिस कर्मी के साथ सिरसा सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया। परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए गए हैं। रोहिड़ांवाली गांव में कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है और पुलिस नाकाबंदी भी की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सर्वे शुरू किया है।
पूना से 22 मई को पनिहार लौटा था 26 साल का युवक
कोरोना के हॉटस्पॉट एरिया पूना से 25 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल युवक 22 मई को अपने गांव पनिहारी लौटा है। पूना से वापिस आने पर उसने सिविल अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच करवाई और सैंपल दिया। सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। रिपोर्ट आने के बाद युवक के परिवार के सभी 3 सदस्यों को भी सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया और इनका इलाज शुरू किया गया है। परिवार के सदस्यों के भी सैंपल लिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद गांव पनिहारी में भी कंटेनमेंट जोन घोषित कर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन 80 वर्षीय बुजुर्ग मिला संक्रमित, सिविल अस्पताल किया शिफ्ट
जिला के गांव फतेहपुरिया निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग को सांस में तकलीफ होने पर शहर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। कोरोना के लक्ष्ण मिलने पर बुजुर्ग की जांच करवाई गई और सैंपल लिया गया। सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। रिपोर्ट आने के बाद प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन बुजुर्ग को सिविल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। बुजुर्ग का संयुक्त परिवार है और परिवार में बेटों, बहुओं, पौत्र और पड़पौत्र भी हैं। बड़ी फैमिली को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ऐतिहात के तौर पर परिवार के सभी सदस्यों की जांच शुरू कर दी है। सभी के सैंपल लिए गए हैं। हालांकि बुजुर्ग की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
इसलिए अब विभाग ने यह भी जांच शुरू कर दी है कि संक्रमण आया कहां से। इसके साथ-साथ जिस अस्पताल में बुजुर्ग दाखिल रहा है। उस अस्पताल के डॉक्टरों, मैडिकल स्टॉफ सहित संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की भी जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के 16 सदस्यों के सैंपल लेकर कवारेंटाइन कर दिया है। एसएमओ नरेश सहारण ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे गांव के लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए जा रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZOlZAy
via IFTTT