व्यापार मंडल की बैठक गुरुवार को प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में अनाज मंडी में हुई। बैठक में गेहूं की फसल का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई गई। व्यापारियों ने कहा खरीद एंजेसियां व सरकार खरीदे गये गेहूं का भुगतान करे। भुगतान न होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि वे भुगतान न होने को लेकर किसानों द्वारा अगामी 18 मई को प्रस्तावित आंदोलन का समर्थन करेंगे।
प्रधान अमन जैन, शिव सोनी, रमेश कुमार, सीशन पाल, मंगल सिंह, नवनीत मेहता, संजय, गुरलाल सिंह, राजविंद्र ने कहा कि अनाज मंडी व खरीद केंद्रों पर अब तक करीब 16 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। अभी तक व्यापारियों का भुगतान नहीं किया गया। खरीद एजेंसियों की तरफ करोड़ों रुपये का भुगतान बकाया है। इससे व्यापारियों व किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे ही खरीद केंद्रों पर गेहूं की बोरियों के ढेर लगे पड़े है। लादान न होने के कारण व्यापारियों को मौसम खराब होने से नुकसान हो रहा है। इससे हजारों क्विंटल कटौती भुगतनी पड़़ेगी। मांग की गई कि सरकार भुगतान के साथ साथ लादान का काम भी निपटाए। उनका कहना है कि मजबूरन व्यापारियों को लोडिंग व भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन करना पड़ेगा। मार्केट कमेटी के सचिव सुरेंद्र सैन ने कहा कि खरीद एजेंसियों को लादान में तेजी लाने की हिदायत दे दी है। 21 दिन बीत जाने के बाद भी किसानों को गेहूं की राशि न मिलने से रोष किसानों को गेहूं की राशि न मिलने के कारण रोष है। किसान संघर्ष समिति कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों से वादा किया था कि फसल खरीद के 72 घंटे के अंदर किसानों को गेहूं की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा लेकिन गेहूं की खरीद 20 अप्रैल से शुरू हुई थी और अब गेहूं खरीद करने के 3 सप्ताह बाद भी अधिकतर किसानों के खाते में अभी तक खरीद की पैमेंट नहीं डाली गई। गुरबचन सिंह, मनदीप नथवान,सुखदीप रंधावा, निर्भय ने कहा कि राशि न मिलने के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में किसानों को बीज, दवाइयां व खाद खरीदने के लिए पैसों की जरूरत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zGt5fi
via IFTTT