कोरोना महामारी से बचाव में क्षेत्र की प्रमुख सामाजिक संस्था बीआरएम सोसायटी के स्वयं सेवक क्षेत्र के गांवों में घर-घ्ार दस्तक देकर लोगों के स्वास्थ्य का आंकलन करेगी। साथ ही थर्मल स्केनिंग करके कोरोना के अन्य लक्षणों पाए जाने वालों को सूचीबद्ध करके रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को देगी। डिप्टी सीएमओ डॉ. हनुमान सिंह ने संस्था की इस मुहिम का शुभारंभ गांव बरसीन स्थित पंचायत घर में संस्था पदाधिकारियों व स्वयं सेवकों को अहम टिप्स देकर की। इस दौरान संस्था अध्यक्ष एवं समाजसेवी सुभाष खिचड़ ने कोरोना महामारी में संस्था की अब तक की भागीदारी बारे विस्तार से जानकारी प्रदान की। सरपंच रोशनलाल कंबोज ने डिप्टी सीएमओ व संस्था पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि ग्राम पंचायत उनकी इस मुहिम में हरसंभव सहयोग करेगी।
डॉ. हनुमान ने अपने संबोधन में कहा कि भारत इस महामारी में यदि अब तक काफी हद तक अच्छी स्थिति में है तो उसके पीछे पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा समय रहते सोशल डिस्टेंस करना रहा है। संस्था अध्यक्ष सुभाष खिचड़ ने बताया कि टीमें फतेहाबाद से भूना मार्ग पर आने वाले गांवों में जाकर लोगों को जागृत करेगी।
यहां प्रदीप पोटलिया, सुरेन्द्र खिचड़, किरण कौर, सिमरनजीत कौर, पंच अनिल बिश्नोई, अनिल कुमार, कंवलजीत कौर, राकेश कुमार, पवन कुमार, दर्शन, ममता, पंचायत सचिव अश्वनी शर्मा व जिन्दगी संस्था प्रधान हरदीप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Zwi5S
via IFTTT