बिना डिग्री के दांतों का इलाज करने वालों की दुकानें कराई बंद

टोहाना के एसएमओ डॉ. हरविंद्र सिंह सागू के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को कस्बे एवं गावों में बिना डिग्री के दंत चिकित्सा करने वालों का निरीक्षण किया। देखने में आया कि ऐसे लोगों ने दुकानें खोल रखी हैं जिनके पास न कोई डिग्री है और न कोई डिप्लोमा। एसएमओ ने बताया कि कोरोना के खतरे के मद्देनजर शासन की गाइडलाइन के मुताबिक दंत उपचार के आरएमपी चिकित्सकों को लॉक डाउन के दौरान दुकानें खोलने की मनाही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eGipNh
via IFTTT