बैंक से पैसे निकालकर घर जा रही महिला से बाइकर्स ने छीनी नकदी

कस्बा डिंग मंडी में पीएनबी बैंक से नगदी निकलवाकर घर जा रही एक महिला से बाइक सवार तीन लोगों ने 99 हजार की नगदी छीन ली और फरार हो गए। हालांकि आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। इसलिए पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान भी कर ली है। पुलिस ने उनकी तालाश शुरू कर दी है।पंजाब नेशनल बैंक की डिंग मंडी से महिला लछमा देवी दोपहर बाद 99 हजार रुपये की नकदी लेकर बाहर आई। बैंक से करीब एक एकड़ दूर ही निकली थी कि इस दौरान पैदल आए युवक ने थैला झपट लिया और कुछ दूरी पर पहले से खड़े मोटरसाइकिल सवार के साथ फरार हो गया।


पुलिस की जांच में सामने आया है कि मोटरसाइकिल सवार दो युवक पहले से ही खड़े थे। जैसे ही युवक ने थैला छीना उन्होंने मोटरसाइकिल स्टार्ट कर लिया और तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। हालांकि महिला ने शोर भी मचाया लेकिन तीनों आरोपित नहीं पकड़े जा सके। इस संबंध में डीआईजी डा. अरुण सिंह ने बताया कि लूट मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3euNp2u
via IFTTT