गांव बनगांव में खेतों में बनी ढाणियों के पास खोले जा रहे शराब ठेके को आसपास के लोगों ने बंद करवा दिया। गांव के लोगों ने बताया कि इन ढाणियों के पास कोई ठेका मंजूर नहीं था। बुधवार को ठेकेदार के कारिंदों ने यहां अपना ठेका बना लिया। जिसे देखकर आसपास के ढाणियों के लोग इकट्ठे हो गए और ठेका खोलने पर एतराज जताया। शराब कारिंदों ने इसकी सूचना भट्टू पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुच कर ठेकेदारों से ठेका सबंधी कागजात मांगे। जिस पर कागजात न मिलने पर पुलिस ने शराब का ठेका बंद करवा दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हो गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WXgUD7
via IFTTT