डॉक्टर घर के बाहर थड़े पर खा रहे खाना तो नर्सें वीडियो कॉल से संभाल रहीं परिवार


कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के सामने हमारे सरकारी डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ योद्धा की तरह लड़ रहे हैं। छुट्टी की सोचना तो दूर कितने घंटे काम करना पड़ रहा, इसका भी हिसाब नहीं। ड्यूटी के अलावा और कैसे मोर्चों पर जूझना पड़ रहा है, यह इससे समझ लीजिए कि कई डॉक्टर्स लंच पर घर जाते हैं तो एहतियात के तौर पर भोजन घर के बाहर बने थड़े पर ही खा रहे हैं। ड्यूटी खत्म होने पर घर जाकर रूम में क्वारेंटाइन हो रहे हैं। नर्सों ने कैनाल रेस्ट हाउस में सेल्फ क्वारेंटाइन किया हुआ है। घर नहीं जा पा रही है, इसलिए वीडियो कॉल के जरिये बच्चों को संभाल रही हैं।

डिस्ट्रिक्ट क्वारेंटाइन कमेटी के इंचार्ज एसएमओ डॉ. राजेंद्र राय बताते हैं कि ड्यूटी के बाद जब घर वह जाते हैं तो बरामदे में शूज उतार देते हैं। इसके बाद सीधे बाथरूम में जाते हैं। पहने कपड़े सर्फ के गर्म पानी भिगो देते हैं। फिर नहाकर बाहर निकलते हैं। इसके बाद बच्चों को दूर से मिलते हैं तथा अपने रूम में क्वारेंटाइन हो जाते हैं। यह कहानी सिर्फ अकेले डॉ. राय की ही नहीं है। बल्कि उन सभी योद्धा डॉक्टर्स की है जो ट्रामा सेंटर में अपनी ड्यूटी को धर्म के रूप में निभा रहे हैं।सिटी के सिविल अस्पताल में कार्यरत कैंट की स्टाफ नर्स रुचि रेस्ट हाउस में रह रही हैं। रुचि बताती हैं कि परिवार व बच्चों से नहीं मिल पा रही हैं। उनसे दूरी बनाने का उन्हें संतोष भी है, क्योंकि वह वायरस को लेकर पूरी तरह से एहतियात बरतती हैं। रुचि ने वह वीडियो दिखाई जो उन्होंने कोरोना वायरस पर अस्पताल में ही बनाई। वह पीपी किट और मास्क पहने कविता को गुनगुना रही हैं। रुचि बताती हैं कि वह वीडियो काल से अपने बच्चों व परिवार का पूरा ख्याल रख रही हैं। बच्चों को स्वस्थ रहने के टिप्स देती हैं। उनके पास 8 साल का बेटा और 11 साल की बेटी हैं। बच्चे भी अपनी मम्मी का हौसला बढ़ाते रहते हैं।

}यह हैं हमारे योद्धा डॉक्टर्स

{ क्वारेंटाइन टीम में डॉ. विपिन भंडारी, डॉ. विशाल गुप्ता, डॉ. कीर्ति शर्मा, स्टाफ विजय शर्मा। सिटी अस्पताल में आइसोलेशन में संदिग्ध मरीजों का टेस्ट के लिए माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉ. सीमा, ईएनटी डॉ. नेहा गोयल, आई स्पेशलिस्ट डॉ. राजेश गुप्ता, पैथोलॉजिस्ट डॉ. शैलजा, बायो केमिस्ट्री डॉ. अनुराग, डेंटल सर्जन डॉ. गीतांजलि शर्मा, डेंटल सर्जन डॉ. शालिनी शामिल हैं।

{ आइसोलेशन में ईएनटी सर्जन डॉ. शील पजनी, डॉ. मोनिका नाकरा व ईएनटी सर्जन डॉ. निधि सिंह, माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉ. पल्लवी छाबड़ा, डॉ. हर्ष कुमार कुशवाहा, फिजिशियन डॉ. अर्पिता, एनीस्थिसिया स्पेशलिस्ट डॉ. मीनू शर्मा, चाइल्ड स्पेशलिस्ट सीनियर डॉ. शुभज्योति प्रकाश पुंज, एनीस्थिसिया स्पेशलिस्ट डॉ. अतुल गुप्ता शामिल हैं।

खाना खाते क्वारेंटाइन कमेटी के इंचार्ज डॉ. राजेंद्र राय।

सिटी में नर्स रुचि वीडियो कॉल के जरिए अपने बच्चांे से बात करते हुए । फोटो- राजेश कश्यप



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news doctors are eating food outside the house so the nurses are handling the family with video calls
Ambala News - haryana news doctors are eating food outside the house so the nurses are handling the family with video calls


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xfoQ9R
via IFTTT