लॉकडाउन के दौरान कोई भोजन से वंचित ना रहे इसके लिए शहर के अनेक संगठन सेवा समर्पण सहयोग की भावना से प्रवासी मजदूरों को भोजन देने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में देवी बाई आश्रम भी प्रवासियों को लगातार भोजन इत्यादि करवा रहा है। ट्रस्ट के संयोजक आशु कामरा ने कहा कि आज उनकी संस्था 20वां रोटी डे कार्यक्रम कर रही है। उनकी संस्था ने निर्णय लिया है कि लॉकडाउन के बाद भी आजीवन काल के लिए हर रविवार रोटी डे कार्यक्रम चलाया जाएगा ताकि सभी के सहयोग से हर जरूरतमंद की जरूरत पूर्ण हो सके। ट्रस्ट के सदस्यों ने आज फैसला लिया कि वे अपने जन्मदिन पर या घर बजुर्गो की पुण्यतिथि पर जो खर्च रेस्तराओं में करते है वे अब जरूरतमंद लोगों को भोजन करवा करके करेंगे। रामगंज मोहल्ला निवासी, युवा शक्ति, नारी शक्ति सभी की सराहना की क्योंकि वे निशुल्क सेवा दे रहे हैं। प्रतिदिन 300 जरूरतमंदों को भोजन करवाया जाता है। इस रोटी डे में सीनियर एडवोकेट अविनाश सरदाना, महेश बवेजा, महेश बांगा, धर्म देव खुराना, कैलाश खुराना, उषा खुराना, प्रिंस महता, ईशु अरोड़ा, साधना कामरा, रमेश सैनी आदि गणमान्य लोग हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YSMGDx
via IFTTT