बिजली विभाग के सिटी सब-डीवीजन में यूडीसी के पद पर कार्यरत कुतानी गांव के कुलदीप कुमार दो महीने से कोरोना काल में घर पर नये एवं साफ सूती कपड़े से मास्क बनाकर जरूरतमंदों को बांट रहा है। कुलदीप दिन में अपनी ड्यूटी करता है तथा रात में परिवार की महिलाओं व अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मास्क बनाता है। कुलदीप अब तक लगभग चार हजार मास्क बनाकर बांट चुका है। मास्क बनाने के लिए अब तक लगभग 200 मीटर नये सूती कपड़े का इस्तेमाल हुआ है।
कुलदीप ने आमजनता को लगभग 3500 मास्क बांटे हैं इसके अलावा 150 मास्क जिला उपायुक्त कार्यालय में, 100 मास्क महिला थाने में, 20 मास्क सदर थाने में, लगभग 100 मास्क शहर के पुलिस नाकों पर, 50 मास्क एससी कार्यालय बिजली विभाग, 70 एक्सईएन कार्यालय झज्जर, 100 मास्क सीटी एवं सब अर्बन सब डिवीजन झज्जर, 10 मास्क आडिट आफिस बिजली विभाग झज्जर में दिए हैं। बिजली विभाग के आडिट इन्चार्ज पवन कुमार ने बताया कि यह कार्य सभी के लिए प्रेरणादायक है।
एसडीएम को दिए 500 मास्क
बहादुरगढ़ | कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए यूथ पीस फाउंडेशन ने कोविड-19 राहत अभियान में डबल लेयर वॉशेबल मास्क देकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। ये मास्क संस्था के सदस्यों ने स्वयं तैयार किए हैं। टीम ने एसडीएम तरुण कुमार पावरिया को 500 मास्क भेंट किए, जिससे जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सके। राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, जम्मू सहित अन्य राज्यों में मास्क दिए जा रहे हैं। अब तक संस्था पूरे देश में 35 हजार मास्क बांट चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TwJPNp
via IFTTT