बिना पॉजिटिव केस के बनाए कंटेनमेंट जोन को खत्म करने की सिफारिश, 6 नए बनाए

विकास नगर में बिना कोरोना पॉजिटिव केस आए ही बनाए गए कंटेनमेंट जोन को खत्म करने की शिफारिश की गई है। पार्षद सत्यनारायण यादव ने बताया कि कुतुबपुर अर्बन पीएचसी प्रभारी की ओर से सिविल सर्जन केा पत्र लिख दिया गया है। इसमें कहा है कि 14 जून को विकास नगर की गली नंबर-6 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए थे। जबकि दंपति और उनकी बच्ची जो कि पॉजिटिव मिले थे वो महेंद्रगढ़ जिला में रह रहे हैं।

इसके अलावा जिन स्थानों पर कोरोना केस मिले हैं, वहां प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं। प्रशासन ने भीम बस्ती रेवाड़ी, मॉडल टाउन मकान नंबर 237 से 246, औलांत, गोठड़ा टप्पा डहीना, हुसैनपुर व मुमताजपुर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। ये सभी 19 जुलाई तक प्रस्तावित हैं। सावधानी के तौर पर भीम बस्ती रेवाड़ी, मॉडल टाउन मकान नंबर 237 से 246, औलांत, गोठड़ा टप्पा डहीना, हुसैनपुर व मुमताजपुर के शेष एरिया को बफर जोन में शामिल किया है।

मायन, बास, हरना ढाणी व दादा ढाणी कंटेनमेंट मुक्त: जिला प्रशासन ने मायन, बास, हरना की ढाणी व दादा की ढाणी को कंटेनमेंट जोन व संबंधित 18 क्षेत्रों को बफर जोन से डीनोटिफाई करने के आदेश जारी किए हैं। गांव मायन में एक कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने पर इसे गत 22 मई को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के कंटेनमेंट प्लान में दिए गए प्रावधानों व सिविल सर्जन रेवाड़ी की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधीश ने ये आदेश जारी किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37RX15j
via IFTTT