माॅडल टाउन के तीन परिवाराें के 12 लाेगाें सहित 37 संक्रमित मिले, हॉट स्पॉट सेक्टर-12 को लॉक करने की सिफारिश

काेराेना केस मिलने की रफ्तार जिले में अब इतनी बढ़ गई है कि हर दूसरे-तीसरे दिन रिकाॅर्ड टूट रहे हैं। गुरुवार काे जिले में एक दिन में सबसे ज्यादा 37 पाॅजिटिव केस मिले। इनमें सबसे ज्यादा माॅडल टाउन के तीन परिवाराें के 12 लाेग संक्रमित मिले हैं। इनमें एनसी मेडिकल काॅलेज का डाॅक्टर व उनकी डाॅक्टर पत्नी भी शामिल है।

जाैरासी गांव के एक परिवार से 4, सेक्टर-12 और पसीना खुर्द गांव से एक-एक परिवार से 2-2 केस मिले हैं। वहीं हाॅटस्पॉट बने सेक्टर- 12 को जल्द ही लॉक करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए डीसी को प्लान सौंप दिया गया है। सेक्टर में कुल 37 केस मिले हैं, इनमें से 25 का इलाज चल रहा है।

उधर जिले में कुल केस 346 हो गए हैं। इनमें 168 एक्टिव हैं। गुरुवार काे पुलिसकर्मी के 8 साल के बच्चे सहित 6 लाेगाें ने काेराेना काे हराया। अबतक 171 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 7 लाेगाें की माैत हुई है। गुरुवार काे 298 लाेगाें के सैंपल भेजे गए। अभी 563 सैंपलों की रिपोर्ट पेंडिंग है।

सीएमओ ने बताया कि सिर्फ एक केस काे एनसी काॅलेज में भेजा गया है। वहीं 37 में 22 केसाें काे हाेम आइसाेलेट किया गया है। गुरुवार काे सिवाह गांव का 30 वर्षीय युवक, आठ मरला से 25 साल का छात्र, सिवाह जेल परिसर से ही 43 साल कैदी, पुलिसकर्मी का 8 वर्षीय बच्चा, महाराणा निवासी 40 साल का पुरुष, डिकाडला से 32 साल के युवक को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

देश में औसतन 100 सैंपल पर 8 और पानीपत में 12 केस मिल रहे
देश में औसतन 100 सैंपलाें पर औसतन 8 केस पाॅजिटिव मिल रहे हैं। ये यूएसए से भी ज्यादा हैं। पानीपत में औसतन 100 सैंपल पर 12 पाॅजिटिव केस मिल रहे हैं। पानीपत 100 सैंपलाें पर औसतन 12 से भी ज्यादा केस मिल रहे हैं। 1 जुलाई से अब तक 2318 सैंपल हुए हैं। इनमें 146 लाेग काेराेना पाॅजिटिव मिले हैं। इस महीने में औसतन राेजाना 16 से भी ज्यादा केस मिल रहे हैं।

सेक्टर-11,12 और माॅडल टाउन हाॅट स्पाॅट बने
शहर के तीन मुख्य एरिया काेराेना के हाॅट स्पाॅट बन चुके हैं। इसमें सेक्टर-11, 12 और माॅडल टाउन शामिल हैं। सेक्टर-11, 12 में अब तक 49 केस मिल चुके हैं। इन दाेनाें सेक्टराें से 31 केस एक्टिव हैं। इनमें 1 केस काे छाेड़कर सभी हाेम आइसाेलेट हैं। 17 लोग काेराेना काे हरा चुके हैं। ताे वहीं एक युवती काेराेना से हार चुकी है। माॅडल टाउन से 42 केस अब तक सामने आ चुके हैं। इनमें 21 केस एक्टिव हैं और 21 लाेग काेराेना काे हरा चुके हैं। इन तीनाें जगहाें से से 52 केस एक्टिव हैं। जोकि कुल 168 एक्टिव केसाें का लगभग तीसरा हिस्सा है।

नए केसाें के बारे में जानिए...
माॅडल टाउन के तीन परिवाराें से 12 केस : पहला परिवार :- माॅडल टाउन में तीन परिवाराें के 12 लाेगाें की काेराेना रिपाेर्ट पाॅजिटिव मिली है। इसमें पहले परिवार के 6 लाेग पाॅजिटिव हैं। 32, 56, 63 साल की महिला, 62 साल का बुजुर्ग, 8 व 9 साल के दाे बच्चे पाॅजिटिव मिले हैं। इस परिवार में 3 लाेग पहले पाॅजिटिव मिले चुके हैं। इसमें एनसी मेडिकल काॅलेज का डाॅक्टर और उनकी पत्नी भी शामिल है। इसमें शुरुआत में दाे लाेगाें काे खांसी हुई ताे दाेे लाेेगाें ने काेराेना टेस्ट कराया, इसमें तीन पाॅजिटिव मिले व दाे निगेटिव। फिर सभी ने सैंपल कराए ताे सभी 6 लाेग पाॅजिटिव मिले हैं।
दूसरा परिवार : माॅडल टाउन के ही एक और परिवार से 4 लाेग काेराेना पाॅजिटिव मिले हैं। इसमें 86 साल की महिला, 28 साल का युवक, 2 व 5 साल की बच्ची की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है।
तीसरा परिवार : माॅडल टाउन के ही तीसरे परिवार में 52 साल की मां और 27 साल की बेटी काेराेना पाॅजिटिव मिली है। ये भी पाॅजिटिव केसाें के संपर्क में आए हुए केस हैं।
जाैरासी गांव से 4 केस : एक ही परिवार से गुरुवार काे 4 केस मिले। 47 वर्षीय पति, 42 वर्षीय पत्नी, 24 साल का बेटा और 18 साल का भतीजा पाॅजिटिव हैं। तीन दिन पहले इस परिवार से समालखा अस्पताल में काम करने वाला 20 साल का युवक पाॅजिटिव मिला था। इसके बाद ही इनके सैंपल लिए गए थे। इनकाे समालखा अस्पताल में आइसाेलेट किया गया है।
पसीना खुर्द से दाे केस : पसीना खुर्द से पहली बार काेराेना पाॅजिटिव के 2 केस मिले हैं। इसमें 23 व 21 साल के दाे भाइयाें की रिपाेर्ट पाॅजिटिव मिली है। इनकाे समालखा के अस्पताल में एडमिट किया है।
सेक्टर-12 से दाे केस : सेक्टर-12 से दाे केस काेराेना पाॅजिटिव मिले हैं। इसमें 52 और 31 वर्षीय पुरुष पाॅजिटिव हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
समालखा. जौरासी गांव में ग्रामीणों की जांच करती विभाग की टीम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ANQpZG
via IFTTT