
अम्बाला | शाहपुर में एक परिवार रात को गहरी नींद में था। सुबह जब महिला उठी तो उसने देखा कि अलमारी का लॉकर टूटा है तथा उसमें से 25 हजार कैश व आभूषण चोरी हैं। पड़ाव पुलिस ने महिला के पति प्रदीप कुमार की शिकायत पर उसके भाई पर मामला दर्ज किया है। प्रदीप ने कहा कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह अपने परिवार सहित अपने घर में सो गया था। उनकी माता व बहन एक कमरे में सो रहे थे। वह तथा उनकी प|ी बच्चों सहित अपने कमरे मे सो रहे थे। सुबह 5.30 बजे प|ी उठी तो उसने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। अलमारी का लॉक व लॉकर टूटे हुए थे। जब सामान चेक किया तो सोने की अंगूठियां, सोने की चेन व कैश नहीं था। उन्होंने कहा कि उनके घर पर गांव के अमरदीप व उसके छोटे भाई मनदीप सिंह ने चोरी की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nBbShg
via
IFTTT