साैतेली मां किशाेरी की 45 साल के व्यक्ति से करा रही थी शादी, रुकवाई

पानीपत.इसराना थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार काे 15 साल की किशोरी की शादी 45 साल के व्यक्ति से हाेने जा रही थी, लेकिन उससे पहले ही गुप्त सूचना पर पुलिस और प्राेटेक्शन अधिकारी की टीम माैके पर पहुंच गई। टीम के अाने की भनक लगने पर परिजनाें ने लड़की काे भगा दिया अाैर शादी की बात से मुकर गए। बाद में लड़की काे एक मंदिर से बरामद किया गया, तब उसने सच्चाई बता दी।

प्राेटेक्शन अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि लड़की ने बयान दिए कि उसे शनिवार रात काे ही पता चला कि उसकी साैतेली मां और पिता उसकाे 50 हजार रुपए में बेचकर 45 साल के व्यक्ति से शादी कर रहे हैं। वह शादी नहीं करना चाहती। लड़की के हाथ पर मेहंदी लगी थी अाैर उसकी मंदिर में शादी हाेनी थी। 50 हजार के अलावा शादी का खर्चा भी लड़के वाले उठा रहे थे। लड़की काे शेल्टर हाेम भेजा गया है। दाेनाें पक्षाें काे साेमवार काे बुलाया है। बिचाैलिया जीता व उसकी पत्नी ने यह रिश्ता कराया था।

प्राेटेक्शन अधिकारी ने बताया कि मूलत: झारखंड की लड़की अपने परिवार के साथ कई सालाें से एक गांव में रह रही है। पिता मजदूरी करते हैं। करीब 7 साल पहले वह एक महिला काे अपने साथ लेकर अाए थे, तब लड़की की मां जिंदा थी। दाेनाें मिलकर लड़की की मां के साथ झगड़ा कर मारपीट करते थे। करीब दाे साल पहले मां की माैत हाे गई थी। लड़की की दाे बहनें अाैर एक भाई है। साैतेली मां की दाे बेटियां हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
15-year-old teenager was going to marry a 45-year-old man


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mUI8w2
via IFTTT