स्वामी विवेकानंद ने देशहित में किया काम: बेनीवाल

पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वावधान में पतंजलि योग परिवार की ओर से सनातन धर्मशाला में चल रही योग कक्षा में तहसील प्रभारी मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा व संगठन मंत्री राजगोपाल बेनीवाल ने सभी योग साधकों को ओउम्,गायत्री मंत्र व प्रार्थना के साथ योग प्राणायाम आसनों का अभ्यास करवाया।योगिग जोगिंग,सूर्य नमस्कार,ताड़ासन, वृक्षासन त्रिकोणासन ,भुजंगासन के साथ-साथ विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया और उससे होने वाले लाभ व फायदे को बताया। मुख्य योग शिक्षक ने बताया की आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है,जिन्होंने देश को बहुत ही सुंदर संदेश दिया। उठो, जागो और तब तक आगे बढ़ो, जब तक कि लक्ष्य तक न पहुंच जाऔ। भारत सरकार ने इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया है।

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 ईस्वी में कोलकाता शहर में हुआ था। इनके बचपन का नाम नरेंद्र व पिता का नाम विश्वनाथ दत्त था जो कोलकाता के उच्च न्यायालय में एक शिक्षित वकील थे। योग शिक्षक ने युवा दिवस के मौके पर सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और आए हुए सभी योग साधकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। महिला समिति के महामंत्री गीता बेनीवाल ने युवा दिवस के मौके पर सभी योग साधकों को गिलोय का जूस पिलाया जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सर्दी को दूर भगाने का कार्य करती है व अनेकों रोगों में गिलोय का जूस फायदा करता है। आज योग क्लास में हनुमान प्रसाद अग्रवाल,पवन कुमार, रतन लाल, दुर्गा प्रसाद, कृष्ण सपरा, नारायण सिंह, रणजीत सिंह,ओम प्रकाश, सतपाल सिंह,रमेश कुमार, महिला सदस्य शारदा बंसल, किरण शर्मा, ममता भारद्वाज, मीनाक्षी कानसरीया, बलवती देवी, सुमन धानुका, ममता मित्तल,पुजा रानी, सहित काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39WXDXU
via IFTTT