वर्कशॉप में सामाजिक विज्ञान के शिक्षण विधियों पर चर्चा की

स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा, पंचकुला स्थित ट्रेनिंग मैनेजमेंट सेल की ओर से सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिगंतर खेलकूद एवं शिक्षा समिति जयपुर के अध्यापक प्रशिक्षण केंद्र में 3 जनवरी से 9 जनवरी तक आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा राज्य के विभिन्न जिलों के डाइट लेक्चरर्स व स्कूल अध्यापकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम से सिरसा जिला के 5 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें रोशनलाल कंबोज डाइट लेक्चरर, जगबीर सिंह डीडीओ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिट्टी सुरेरा खंड ऐलनाबाद, मनजीत कौर हिस्ट्री लेक्चर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बप्प, जगदीश राय प्राथमिक शिक्षक रघुआना व वरविंदर प्राथमिक शिक्षक डिंग शामिल हुए। पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम को चार भागों में बांटा गया था। कार्यक्रम के पहले दो दिन शिक्षा में दर्शनशास्त्र व शिक्षा के उद्देश्यों और मूल्यों पर चर्चा की गई। रिसोर्स पर्सन के रूप में दिगंतर खेलकूद एवं शिक्षा समिति के संरक्षक रोहित धनकर द्वारा प्रस्तुतियां दी गई।

आगामी 2 दिवसों में सामाजिक विज्ञान के शिक्षण विधियों पर चर्चा की गई जिसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में अंबेडकर विश्वविद्यालय नई दिल्ली से प्रोफेसर डॉ मनीष जैन व उनकी सहयोगी गोलडी दुहन द्वारा प्रस्तुतियां दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के सभी सत्रों में किसी ना किसी रूप में सभी प्रतिभागियों को गतिविधियों में शामिल कर सभी की भागीदारी सुनिश्चित की गई। रोहित धनकर ने बताया कि दिगंतर की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष 1978 से कार्य किया जा रहा है व विद्यालय की शिक्षण विधियां व मूल्यांकन विधियां परंपरागत स्कूली शिक्षा व पाठ्यचर्या से पूर्णता अलग है। कार्यक्रम के समापन पर जगसीर सिंह भूगोल प्राध्यापक खंड ऐलनाबाद, सुरेंद्र सिंह नलवा इतिहास प्राध्यापक खंड कैरू व जितेंद्र सिंह यादव प्राथमिक शिक्षक जिला यमुनानगर ने कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले सभी रिसोर्स पर्सन को स्मृति चिन्ह भेंट किए ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Te0ndH
via IFTTT