स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रन फॉर यूथ-यूथ फॉर नेशन मैराथन में दौड़ा शहर

भिवानी | स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय पर रन फॉर यूथ-यूथ फॉर नेशन नाम से मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में युवक-युवतियों, बच्चों ने बड़े ही उत्साह, जोश और उमंग के साथ दौड़ लगाई। मैराथन में महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पांच और दस किलोमीटर की थी मैराथन

5 किलोमीटर मैराथन धावकों के लिए भीम स्टेडियम से चलकर बासिया भवन, कोर्ट रोड, लघु सचिवालय, चिड़ियाघर, हुडा पार्क के पीछे से होते हुए भीम स्टेडियम पहुंचना था।

10 किलोमीटर मैराथन के लिए भीम स्टेडियम से चलकर बासिया भवन, हांसी गेट, पुराना बस स्टैंड होते हुए महम गेट चौक से महम रोड स्थित बड़ चौक के सामने रोड से पंचायत भवन, चिड़ियाघर के सामने से भीम स्टेडियम की ओर रास्ता निर्धारित किया गया था।

मैराथन पूरी होने तक मार्ग को रखा वन वे

मैराथन दौड़ के दौरान पूरे रूट पर अलग-अलग स्थानों पर न केवल कोच, पीटीआई, डीपीई की तैनाती की गई बल्कि चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर व राइडर आदि ने अपना सराहनीय योगदान दिया। मैराथन के दौरान एक साइड के रोड को धावकों के लिए रखा गया जबकि अन्य दूसरी साइड के रोड से वाहन चालकों ने मैराथन पूरी होने तक आवागमन किया। इसके बाद सड़क के दोनों साइड के मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य रूप से चलती रही। विस्तृत समाचार पेज 4 पर

भिवानी. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर संपन्न मैराथन में दौड़ते विद्यार्थी, स्पोर्ट्स पर्सन, बच्चे व अन्य।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhiwani News - haryana news the city ran in the run for youth youth for nation marathon on the birth anniversary of swami vivekananda


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QNTnCy
via IFTTT