बैठक में पटेल गुर्जर महासभा ने सीएए का किया समर्थन

बैठक में पटेल गुर्जर महासभा ने सीएए का किया समर्थन

भिवानी |
बावड़ी गेट स्थित गुर्जर धर्मशाला में पटेल गुर्जर महासभा की बैठक कोच सूबेसिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधान रामरतन आसलवास की मौजूदगी में गुर्जर समाज व पटेल गुर्जर महासभा के सभी सदस्यों ने नागरिकता संशोधन बिल व एनआरसी का समर्थन किया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रस्ताव पास करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना समर्थन पत्र भेजा। रामरतन आसलवास ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल से उन लोगों को पहचान मिलेगी जो सदियों से यहां प्रवासी के रूप में रह रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37ZyDxp
via IFTTT