काेविड-19 न लिखकर काेविड-2019 लिखने से होगा फायदा


काेराेना वायरस के संक्रमण के चलते सभी घरों में लॉकडाउन है। ऐसी परिस्थिति में जरूरी है कि परिवार के साथ रहकर क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। घर में किसी प्रकार की नकारात्मकता का भाव नहीं आने दें। क्योंकि अगर नेगेटिविटी की जितनी बात की जाती है वाे व्यक्ति के विचारों पर नकारात्मक प्रभाव ही पड़ता है। न्यूमराेलाॅजिस्ट, नंबराेलाॅजिस्ट और वास्तु शास्त्री किरन आनंद ने बताया कि इस समय में कुछ ऐसी चीजें की जा सकती हैं जिससे घर में सकारात्मक माहौल बन सके।

किरन आनंद बताती हैं कि न्यूमरोलॉजी की बात करें ताे काेराेना वायरस नंबर 7 पर आता है जाे केतू का है और तबाही की ओर संकेत करता है और काेविड नंबर 4 पर आता है जाे इंसान से इंसान को अलग करने का संकेत देता है। आजकल के माहौैल से ऐसा देख भी सकते है। स्टडी के अनुसार अगर नंबर 4 और 7 को चेंज करके काेविड-19 न लिखकर काेविड-2019 लिखे ताे यह नंबर 6 होगा जाे वीनस यानि शुक्र का नंबर है जाे शांति का प्रतीक है। इसलिए अगर काेविड-19 ना लिखकर काेविड-2019 लिखा जाए ताे कुछ हद तक इस आपदा से बचा जा सकता है। इसके अलावा घर में सकारात्मकता लाने के लिए कुछ टिप्स कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39xez61
via IFTTT