लॉकडाउन की स्थिति में लेबर संबंधित लोगों के लिए जिला प्रशासन के किए गए प्रबंधों का मंगलवार को मंडल आयुक्त दीप्ति उमा शंकर ने निरीक्षण किया तथा वहां पर रह रहे लोगों से जिला प्रशासन द्वारा उनके खाने-पीने व रहने की व्यवस्थाओं बारे जानकारी हासिल की। इस दौरान उनके साथ डीसी अशोक कुमार शर्मा, एसपी अभिषेक जोरवाल, नगर निगम के कमिश्नर पार्थ गुप्ता, एएमसी रोहताश बिश्नोई, एसडीएम गौरी मिड्ढा मौजूद रहे।
मंडल आयुक्त दीप्ति ने निरीक्षण के दौरान सैनी भवन, विश्वकर्मा धर्मशाला व राधा स्वामी सत्संग भवन में बनाए गए शेल्टर होम में प्रदान की रही सुविधाओं के बारे में डीसी से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने यहां रह रहे लोगों के खाने-पीने, शौचालय व अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। डीसी ने मंडल आयुक्त को इस मौके पर यह भी बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रवासी श्रमिकों के ठहरने के लिए जो स्थान निर्धारित किए गए हैं, उनमें एलईडी की व्यवस्था करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सैनी भवन में 222, विश्वकर्मा धर्मशाला में 135, राधा स्वामी सत्संग भवन में 580 लोग ठहरे हुए हैं।
वहीं, निगम कमिश्नर पार्थ गुप्ता, उपमंडल अधिकारी अम्बाला, अतिरिक्त निगम आयुक्त, कार्यकारी अधिकारी नगर निगम व तहसीलदार ने सभी व्यवस्थाएं जैसे कि सफाई व्यवस्था, डस्टबीन, बाथरुम, पीने का पानी, सोशल डिस्टेंस एवं खाने अादि की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित सभी सफाई निरीक्षकों को मौके पर ही सभी प्रकार की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए।
सैनी अाश्रम का निरीक्षण करतीं मंडल आयुक्त।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39yNUWz
via IFTTT