हर गांव में एक क्वारेंटाइन रूम बनेगा, पंचायतों को 10 क्विंटल गेहूं पिसवाकर रखने को कहा


उगाड़ा गांव में पंचायत की मीटिंग लेते बीडीपीओ व पंचायत सचिव।

अम्बाला | ब्लॉक-1 के बीडीपीओ दलजीत सिंह व सेक्रेटरी ऋषिपाल ने गांव उगाड़ा में पंचायत की मीटिंग लेकर निर्देश जारी किए। हर गांव में एक क्वारेंटाइन रूम बनाया जाए। ग्रामीणों के सहयोग के लिए पंचायत 10 क्विंटल गेहूं पिसवाकर स्टोर कर ले, ताकि जरूरत के समय इस्तेमाल हो सके। बुजुर्गों की पेंशन घर पहुंचाने के लिए बैंक मैनेजर व बैंक मित्र से संपर्क किया जाए। बार-बार घोषणा की जाए कि लोग घरों में रहें। लोग अपने घरों की क्यारियों में सब्जियां उगाएं ताकि आने वाले समय में दिक्कत न हो। फसल कटाई का प्लान की तैयार करें ताकि सोशल डिस्टेंस के साथ फसल की कटाई कर सकें। गांव में मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news a quarantine room will be set up in every village asking panchayats to grind 10 quintals of wheat


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jw0lb2
via IFTTT