बराड़ा | मंगलवार को 12 युवक पंजाब से पैदल चलते हुए बराड़ा पहुंचे तो डीएसपी अनिल कुमार ने उन्हें बसंतपुरा फाटक पर रोककर एसएमएस गर्ल्स काॅलेज में बने शेल्टर होम में भेज दिया। इससे पहले उन्होंने युवकों से सेनिटाइजर से हाथ धुलवाए और फिर मास्क लगवाए। इन युवकों के स्वास्थ्य की जांच सीएचसी इंचार्ज डॉ. बीरबल ने की। डीएसपी अनिल कुमार ने युवकों को बताया कि वह खाना खाने से लेकर बैठने व सोने तक सोशल डिस्टेंस बना कर रखें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aELSpe
via IFTTT