लोग किसी भी अफवाह में न आएं : दीप्ति उमाशंकर


मंडल आयुक्त एवं नोडल अधिकारी दीप्ति उमा शंकर ने कहा कि लॉकडाउन की स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई निरंतर जारी रहेगी। लोग किसी भी अफवाह में न आएं। घरों में रहें एवं हिदायतों की पालना करते हुए स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। मंडलायुक्त ने कहा कि जो लेबर दूसरे राज्यों से यहां पहुंची है, उनके लिए शेल्टर होम की व्यवस्था के साथ-साथ उनके रहने के भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। साथ ही साथ चिकित्सा की दृष्टि से उनकी जांच भी की जा रही है।

कंट्रोल रूम

0171-2530400

मोबाइल हेल्पलाइन

7496854623, 9729179275, 8199830048

स्वास्थ्य विभाग हेल्पलाइन 0171-2550580, 9813059474



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news people should not get into any rumors deepti umashankar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JqEkKG
via IFTTT