प्रशासन ने 200 गरीबों को दिया एक सप्ताह का राशन


जिला प्रशासन ने लॉकडाउन की स्थिति में ईंट-भट्ठों व अन्य निर्माण कार्यों में लगे जरूरतमंद लोगों अाैर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लाेगाें को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने का काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को डीसी अशोक कुमार शर्मा ने अपने कार्यालय से खाद्य सामग्री की बस को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन वितरित करेगी। जो दूर-दराज के क्षेत्रों में रह रहे हैं।

डीसी ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यही है कि जिले में कोई भी व्यक्ति भूख से प्रभावित न हो। कोरोनावायरस से सजग और सावधान रहने की जरूरत है। इसको लेकर अधिक से अधिक प्रचार निरंतरता में चलते रहना चाहिए। डीसी ने बताया कि रेडक्राॅस सोसाइटी एवं आईकेजे केयर फाउंडेशन के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित करने की मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत 200 से अधिक परिवारों को एक सप्ताह का सूखा राशन दिया है। इससे जरूरतमंद लोगों को उनके घर पर ही राशन मिला। आईकेजे केयर फाउंडेशन की चेयरपर्सन राधिका चीमा ने कहा कि प्रशासन द्वारा उन्हें पूरा सहयोग किया जा रहा है। जिला रेडक्राॅस सोसाइटी सचिव विजया लक्ष्मी ने बताया कि डीसी के मार्गदर्शन व एसडीएम गौरी मिड्ढा की अध्यक्षता में इस मुहिम को शुरू किया गया है ताकि लॉकडाउन की स्थिति में जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा सके।

सिटी में खाद्य सामग्री से भरी बस को झंडी दिखाकर रवाना करते डीसी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news administration gave one week39s ration to 200 poor


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UGx42p
via IFTTT