नारायणगढ़ | एसडीएम अदिति ने संस्थाओं व नागरिकों से मिल रहे सहयोग से अब तक 300 जरूरतमंद परिवारों को सूखे राशन की किट दी हैं। उन्होंने कहा कि थाना स्तर, ब्लॉक स्तर व नगरपालिका स्तर पर एक सूची तैयार की गई थी जिसके अनुसार राशन दिया गया है। अब फिजिकल वेरिफिकेशन करवाकर राशन किट दी जाएगी ताकि कोई भी परिवार बिना राशन के न रहे। डीएसपी अमित भाटिया ने कहा कि सभी लोग लॉकडाउन का पालन करें। उन्होंने कहा कि नारायणगढ़ क्षेत्र में 121 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है और उन्हें दिन में दो बार चेक भी किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39u7UJR
via IFTTT