बेवजह बाहर घूम रहे वाहन चालकों के काटे चालान


बराड़ा | सरकार लोगों को कोरोना वायरस के खतरे से बचाव के लिए जहां घरों में रहने की हिदायत दे रही है वहीं कई लोग इसकी उल्लंघना कर रहे हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए बराड़ा पुलिस ने बाइक सवारों को रोककर चेकिंग की और वाहनों के चालान काटे। लॉकडाउन के बावजूद भी कई मोहल्लों में लोग अपने घरों के बाहर गलियों में झुंड बनाकर खड़े रहते हैं। पुलिस की गाड़ी आने पर यह अपने घरों के अंदर चले जाते हैं और पुलिस की गाड़ी चली जाने के बाद वापस गलियों में लौट आते हैं। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नागरिक बिना किसी जरूरी कार्य के घर से बाहर न निकलें और घर में ही रह कर अपने व दूसरे के अमूल्य जीवन को सुरक्षित रखने के लिए सरकार के आदेशों की पालना करते हुए पुलिस को सहयोग करें। यदि किसी ने भी सरकार के आदेशों की उल्लंघना की तो उसके विरूद्ध मामला दर्ज किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news invoices of drivers who were driving outside needlessly


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3by95JG
via IFTTT