एसडीएम अदिति ने घुमंतु परिवारों काे बांटा राशन


नारायणगढ़ | एसडीएम अदिति ने शुक्रवार को सब्जी मंडी नारायणगढ़ में जाकर राजस्थान के आठ घुमंतु परिवारों को सूखे राशन की आठ किट उपलब्ध करवाई। एसडीएम व डीएसपी अमित भाटिया ने स्वयं मंडी में जाकर इन घुमंतु परिवारों का हालचाल जाना और उन्हें आश्वस्त किया की प्रशासन उनके साथ है और आगे जो भी उनको मदद की जरूरत होगी वह की जाएगी। प्रशासन ने लॉकडाउन अवधि के दौरान उनके ठहरने की अस्थाई व्यवस्था का प्रबंध भी करवा दिया है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर व कर्मचारियों ने घुमंतु परिवारों के स्वास्थ्य की जांच भी की। मीडिया से बातचीत में एसडीएम अदिति ने कहा कि एसडीएम कार्यालय में राशन के लिए डोनेशन रूम बनाया गया है जहां पर कोई भी व्यक्ति सूखा राशन उपलब्ध करवा सकता है। जिसने नगद राशि व चेक आदि से मदद करनी है वह हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में जमा करवा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news sdm aditi distributed ration to nomadic families


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33RAfbD
via IFTTT