एडीजीपी ने नारायणगढ़ में हालात का जायजा लिया


नारायणगढ़ | अम्बाला रेंज के एडीजीपी आलोक राय ने शुक्रवार को नारायणगढ़ का दौरा किया। उन्होंने देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान यहां के हालात का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने कालाअम्ब में साईं धाम सेवा समिति नारायणगढ़ के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों को राशन के सामान की किट भी वितरित की। इस मौके पर एसडीएम अदिति, डीएसपी अमित भाटिया भी मौजूद रहे। साईं धाम सेवा समिति के प्रधान मनीष मित्तल ने बताया कि नारायणगढ़ के वार्ड-1, वार्ड-2 तथा अग्रवाल धर्मशाला के पास भी जरूरतमंद लोगों को संस्था ने सूखा राशन की 125 किट वितरित की हैं। उन्‍होंने कहा कि संस्था 500 राशन किट बांटेगी। शहजादपुर में भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अम्बाला मंडल प्रधान नरपत राणा ने भाकियू की ओर से 35 राशन की किट को नायब तहसीलदार सुरेंद्र भारद्वाज व बीडीपीओ विशाल पराशर को सौंपी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news adgp took stock of the situation in narayangarh


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ULfiuQ
via IFTTT