बराड़ा | मेडिकल स्टोर संचालकों ने दवाइयां निर्धारित मूल्य पर देने का वादा किया है। इसके लिए संचालकों ने ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप में बराड़ा, मुलाना, साहा, दोसड़का, तलहेड़ी, धीन, उगाला, कालपी तथा धनोरा सहित अन्य गांवों के मेडिकल स्टोर संचालक जुड़े हैं। मेडिकल स्टोर संचालकों ने ड्रग कंट्रोलर प्रवीण कुमार के आदेश पर तत्काल प्रभाव से यह कदम उठाया है। संचालकों ने कहा कि उन्हें अम्बाला दवाइयां लेने जाने के लिए परेशानी आ रही है। उन्हें डर है कि कहीं रास्ते में पुलिस आगे न जाने दे। इस बात को स्पष्ट करते हुए एसडीएम बराड़ा गिरीश कुमार ने कहा कि मेडिकल स्टोर संचालक के लिए दुकान खोलने का समय निर्धारित नहीं है। वह अम्बाला दवाइयां खरीदने के लिए जा सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dFRXUj
via IFTTT