कोरोना वायरस के खात्मे के लिए किया हवन यज्ञ


अम्बाला सिटी | कोरोना वायरस निवारण, विश्व शांति एवं जीव कल्याण के लिए जड़ी बूटियों युक्त सामग्री से महामृत्युंजय मंत्र हवन यज्ञ हुआ। अम्बाला जिला ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कोरोना वायरस महामारी से छुटकारा पाने के लिए परिवार सहित हवन यज्ञ किया। शर्मा ने देश की गंभीर परिस्थिति पर चिंता जताते हुए उन लोगों पर भी अफसोस प्रकट किया जो सरकार और प्रशासन के निर्देशों को नजरअंदाज करके घरों से बाहर घूम कर खुद को और दूसरों के जीवन को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने लोगों एवं विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि घरों से बिल्कुल भी बाहर न निकलें। मास्टर वेद प्रकाश कौशिक, सुभाष शर्मा, राजिंदर कौशिक, राजेंद्र कुमार, रविंद्र शर्मा, दीपक कौशिक एवं राजकुमार कश्यप ने यज्ञ में जीव कल्याण के लिए आहुतियां डाली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news havan yajna done to eradicate corona virus


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Upxifo
via IFTTT