सिटी में लोगों ने दुकानाें से सर्कल में खड़े हाेकर खरीदा सामान


कोरोनावायरस को लेकर जनता सावधान है। निर्धारित दुकानों पर जरूरी सामान खरीदने के लिए आ रहे उपभोक्ता काफी सजग नजर आए। लॉकडाउन की स्थिति में आवश्यक वस्तुओं को खरीदने आ रहे लोग हिदायतों की पालना करते हुए सामाजिक दूरी का ध्यान रख रहे हैं। इसकी वास्तविकता जानने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने शुक्रवार को सिटी की दृष्टि सुपर मार्केट, ईजी-डे, रिलायंस फ्रेश व सब्जी मंडी मानव चौक का दाैरा किया। वहां देखने पर पाया कि दुकानों के बाहर ही लोग बनाए गए सर्कल में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए अपना सामान खरीद रहे थे। बाकायदा संस्थानों के बाहर कर्मचारियों द्वारा सेनिटाइजर से उनके हाथ भी धुलवाए जा रहे थे। दुकानदार सर्कल में खड़े लोगों को स्वयं सामान दे रहे हैं और बीच-बीच में सेनिटाइजर का प्रयोग भी कर रहे हैं। टीम ने जब लोगों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि इस स्थिति में हम सबको नियमों की पालना करते हुए कोरोनावायरस को हराने का काम करना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WNvwpX
via IFTTT